उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

शेयर करें

रायपुर // उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विधायक कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं और मांगों को सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधितों को दिए। श्री शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता है और उनका प्रयास है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ला में 48 लाख 42 हजार की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगा। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम खरहट्टा में 11 लाख 48 हजार रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए भवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बेहतर शैक्षणिक प्रबंधन के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम खरहट्टा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश की बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को गणवेश और पुस्तकों का वितरण भी किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ला और खरहट्टा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और लोगों को पौधरोपण एवं उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply