पूर्व में बने 50 हजार आयुष्मान कार्ड मितानीन घर-घर जाकर बांटेगी

शेयर करें

भिलाई // शासन की अति महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सभी नागरिको के स्वास्थ्य से जुड़ा है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत पूर्व में बनाये गये 50 हजार आयुष्मान कार्ड बन कर आ गया है। आयुष्मान कार्ड मितानीन घर-घर जाकर वितरण करेगीं। बीपीएल आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का एवं सामान्य आयुष्मान कार्ड से 50 हजार तक का ईलाज निःशुल्क करा सकते है। पहले का बना स्मार्ट कार्ड अब नहीं चलेगा, नया आयुष्मान कार्ड बनवाना ही पड़ेगा। 2018 के बाद का बना आयुष्मान कार्ड पर ईलाज होगा, उन्हे दुबारा बनवाने की आवश्यकता नहीं है।

विशेष प्रकार के ईलाज हेतु मुख्य मंत्री जी के पास आवेदन देने से स्वीकृति के अनुसार इलाज हो सकता है । जिसमे 25 लाख तक का ईलाज निःशुल्क कराया जा सकता है। आयुष्मान कार्ड से 3 हजार प्रकार के बिमारियो का ईलाज अब हो सकता है। पहले के शिकायतो को आधार मानकर अब अन्य अस्पतालो में दांत का ईलाज, डिलिवरी आंख एवं  163 सामान्य बिमारियों का ईलाज नहीं हो सकता है। भिलाई  के नागरिकों लिए अच्छा समाचार है शासन के विशेष पहल पर जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय सेक्टर 9 में ही डिलिवरी, दांत एवं आॅख का ईलाज अब आयुष्मान कार्ड से हो सकता है।  आयुष्मान कार्ड हितग्राही के मोबाईल में दर्ज है, तो फोटो देखकर भी आयुष्मान कार्ड से ईलाज हो सकेगा।

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि प्रत्येक परिवार के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना आवश्यक है। यह शासन की अति महत्वकांक्षी योजना है। लगभग 1.75 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाना शेष है। जिसके लिए कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है। मितानीन घर-घर जाकर पुराने आयुष्मान कार्ड को वितरित करेगी। नया आयुष्मान बनाने के लिए प्रथम पाली में घर-घर जाकर कार्ड बनाया जायेगा एवं द्वितीय पाली में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो एवं नजदीकी लोक सेवा केन्द्र में आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। नवीन आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंजीयन के लिए आधार कार्ड में लिंक मोबाईल नम्बर एवं राशन कार्ड का होना आवश्यक है। उसी के आधार पर नवीन आयुष्मान कार्ड बन जायेगा। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जिले के सभी महत्वपूर्ण अस्पतालो में निःशुल्क ईलाज किया जाएगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply