भारतमाला परियोजना में ली गई भूमि, अब तक नहीं मिला मुआवजा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज दुर्ग जिले के हनोदा ग्राम के आनंद साहू भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि 4 साल पहले भारतमाला परियोजना में उनकी जमीन अधिग्रहित की गई, इसका मुआवजा आज तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि अब सड़क बनने का काम भी शुरू हो चुका है।

इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए भारत माला परियोजना में आने वाली आनंद साहू की जमीन का परीक्षण कर त्वरित राहत दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने श्री साहू को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके आवेदन का शीघ्र परीक्षण कर इस पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा मुआवजा प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई की जाए ताकि नागरिकों को किसी तरह की दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात श्री साहू का आवेदन दुर्ग कलेक्टर को प्रेषित कर दिया गया।

  • Related Posts

    कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण
    • May 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के…

    और पढ़ें
    हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई – मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के गृह ग्राम बगिया में समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना के अंतर्गत बगिया दाबित उद्वहन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *