सुश्री जया किशोरी के प्रेरक व्याख्यान से युवाओं को मिलती है नई ऊर्जा- मुख्यमंत्री श्री साय

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं यूथ मोटिवेटर सुश्री जया किशोरी के यहां आने से यहां उपस्थित सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट है। यूट्यूब में इनके प्रेरक वीडियोज़ बहुत पसंद किए जाते हैं। जब मेरे पास कुछ व्यक्तिगत समय निकल पाता था तो यूट्यूब में इनके मोटिवेशनल और आध्यात्मिक वीडियोज़ मैं स्वयं देखता था। आप लोग इनसे प्रेरित हैं, मुझे भी जब कभी सुनने अवसर मिलता है, तो प्रेरित होता हूं। सुश्री जया किशोरी के प्रेरक व्याख्यान से युवाओं को नई ऊर्जा मिलती है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य हम भारत की युवा शक्ति के दम पर हासिल करेंगे। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। यहां युवाओं की संख्या जनसंख्या में सर्वाधिक है। इस तारतम्य में हम विकसित छत्तीसगढ़ को दृष्टिगत रखते हुए जो विजन डॉक्यूमेंट बना रहे हैं, इसमें युवाओं की शिक्षा, प्रतिभा, रोजगार, कौशल विकास तथा स्वरोजगार आदि में युवाओं के लिए अवसर और विकास मे उनकी समग्र भागीदारी पर हमारा फोकस होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप लोगों की ताकत और ऊर्जा से ही हम छत्तीसगढ़ का पुनर्निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुश्री जया किशोरी ने अपने प्रेरक व्याख्यान से छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभान्वित किया और युवाओं को प्रेरित किया। उसके लिए मैं उन्हें पुनः धन्यवाद देता हूं। 

राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम लल्लूराम डॉट कॉम और न्यूज 24 एमपी सीजी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत व मोतीलाल साहू भी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाया।

  • Related Posts

    तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान रायपुर // प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *