अवैध प्लाटिंग एवं अवैध प्लाटिंग के जमीन के खसरा नंबरों को चिन्हांकित करने वालो की होगी क़ानूनी कार्यवाही

शेयर करें

जामुल // जमीन खोदकर लीपा पोती करने के बजाय नगर पालिका अधिनियम के तहत अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की जायेगी । मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पूर्व में हुए अवैध प्लाटिंग के साथ साथ सभी अवैध प्लाटिंग के जमीन के खसरा नंबरों को चिन्हांकित कर जिला प्रशासन को पत्र प्रेषित किया जा चुका है । मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बताया गया कि कलेक्टर महोदय से अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही हेतु कमेटी गठित करने का मांग किया गया है जिसमें अनुभागीय अधिकारी जिला पंजीयक, तहसीलदार सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी होंगे ।

गठित कमेटी के द्वारा अभी अवैध प्लॉट जो टुकड़ों में बटा हो या अन्य किसी प्रयोजन हेतु प्रस्तावित हो को सुचीबद्ध एवं जांच कर भूमि अधिग्रहण एवं एफ.आई.आर. दर्ज करवाने की कार्यवाही कमेटी के रिपोर्ट के बाद नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत की जावेगी । साथ ही आम जनता से अपील किया जाता है कि वो ऐसे जमीन प्लॉट की खरीदी न करें जो कि रेरा के द्वारा अपरूवल न हो। बिना कालोनाईजर लाइसेंस के जमीन बेचने वालो से सावधान रहे एवं ऐसे अवैध कृत्य करने वालों के झांसे में न आयें । जमीन प्लॉट लेने से पहले उक्त संबंध में नगर पालिका के राजस्व शाखा से कार्यालयीन समय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं साथ ही बिना रोड, नाली, विद्युत पोल वाले प्लॉटों को न खरीदें जिससे आर्थिक नुकसान के साथ प्रशासनिक दिक्कतों का सामना करना पड़े ।

  • Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
    • July 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के बोरसी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आदर्श कन्या शाला एवं जेआरडी विद्यालय में आयोजित…

    और पढ़ें
    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *