विधायक देवेंद्र और मेयर नीरज पहुंचे ट्रैफिक पार्क,निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को महापौर नीरज पाल के साथ ट्रैफिक पार्क में चल रहे निर्माण का जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने सिविक सेंटर के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कहा कि, सिविक सेंटर शहर का हृदय स्थल और लोगों के आकर्षण का केंद्र है। उसके अनुरूप ही सिविक सेंटर एरिया का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। क्षेत्र के समुचित विकास के लिए चरणबद्ध पार्किंग, पाथवे, ट्रैफिक पार्क, और स्मार्ट रोड निर्माण को स्वीकृति दी गई है।

विधायक ने अधिकारियों को निर्माणाधीन ट्रैफिक पार्क के अंदर पाथवे, ट्रैफिक सिग्नल का डेमो, साइनबोर्ड और लाइटिंग पर विशेष ध्यान देने कहा। ताकि यहां आने वाले लोगों को यातायात नियमों के बारे में सही जानकारी मिले। वहीं महापौर पाल ने प्लेग्राउंड एरिया और स्मार्ट रोड के शेष कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

वही आर्किटेक्ट ने विधायक और महापौर को स्मार्ट रोड और ट्रैफिक पार्क के डेवलपमेंट प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बता दें कि सिविक सेंटर में पार्किंग और पानी निकासी की समस्या थी । इस वजह से बारिश में रोड पर पानी जमा हो जाती थी। इसके समाधान के खाली पड़ी जगह का सीमेंटीकरण कर पार्किंग एरिया बनाया गया है और रोशनी के हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था की गई है ताकि व्यापारियों और यहां आने वाले लोगों को गाड़ियां खड़ी करने के लिए सुरक्षित जगह की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके बाद अर्जुन रथ का जीर्णोद्धार कराया गया। अब 1 करोड़ 45 लाख की लागत से ट्रैफिक पार्क का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है जहां, पाथवे, चिल्ड्रन प्लेग्राउंड एरिया लाइटिंग, ट्रैफिक सिग्नल अन्य कार्य किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, सब इंजीनियर श्वेता वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के वनांचल में ‘पीली क्रांति’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सूरत
    • June 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का आदिवासी बहुल नगरी विकासखंड अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर ‘पीली क्रांति’ (हल्दी उत्पादन) की ओर कदम बढ़ा चुका है। मुख्यमंत्री के…

    और पढ़ें
    किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
    • June 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने वाले उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम किसकोड़ो में शुक्रवार…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *