जनसंपर्क विभाग के उप संचालक श्री चतुर्वेदी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

शेयर करें

रायपुर // जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ रहे उप संचालक ललित चतुर्वेदी को आज उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों श्री चतुर्वेदी को सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की। 39 वर्षों से अधिक समय तक जनसंपर्क विभाग को अपनी सेवाएं देने के बाद श्री चतुर्वेदी सेवानिवृत्त हुए हैं।

अपर संचालक उमेश मिश्रा एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री चतुर्वेदी को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके सुदीर्घ जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। श्री चतुर्वेदी ने अपनी सेवाओं के 15 साल 7 महीने मध्यप्रदेश में एवं 23 साल 7 माह छत्तीसगढ़ में बिताये। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि जनसंपर्क विभाग में बिताये गये 39 वर्षों में बहुत यादगार अनुभव रहे हैं। जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों से सदैव मार्गदर्शन एवं स्नेह मिला है, जो उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। अपर संचालक उमेश मिश्रा ने श्री चतुर्वेदी की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और कहा कि श्री चतुर्वेदी ने सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छी तरह से किया है। कार्य के प्रति उनका समर्पण विभाग के नये अधिकारियों के लिए अनुकरणीय है।

कार्यक्रम का संचालन कमलेश साहू ने किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक धनंजय राठौर, पवन गुप्ता, बालमुकुन्द तंबोली, हीरालाल देवांगन, उप संचालक छगनलाल लोन्हारे, श्री घनश्याम केशरवानी, नसीम अहमद खान, मुन्नालाल चौधरी, प्रेमलाल पटेल, लक्ष्मीकांत कोसरिया, सहायक संचालक सुनील त्रिपाठी, श्रीमती नूतन सिदार, तेज बहादुर भुवाल, धनेन्द्र बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आरएसएस ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंबिलासपुर // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने प्रमुख छह उत्सवों में से एक हिंदू साम्राज्य दिवस का बिलासपुर के गुरु गोविंद सिंह उपनगर द्वारा संघ कार्यालय कालकर कुंज में हिंदू…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : सरल, सादगी और संवेदनशीलता के साथ विकास यात्रा का सशक्त नेतृत्व
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसान परिवार से निकलकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सर्वाेच्च नेतृत्व तक पहुंचने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और जनसेवा की भावना से जनता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *