धमधा // समग्र शिक्षा दुर्ग,डाइट दुर्ग के संयुक्त प्रयास से आगामी शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन के उद्देश्य से 5 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए चलाई जा रही बालावाड़ी कार्यक्रम पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन समस्त विकासखंडों में किया जा रहा है। जिसमें अह्वान ट्रस्ट की टीम ने अकादमिक सहयोग प्रदान किया।

प्रशिक्षण में बाल्यावस्था शिक्षा एवं देखभाल विषय पर बालवाड़ी के लक्ष्यों,बच्चों की अवधारणा, सीखने-सिखाने की विभिन्न रणनीति एवं खेल आधारित शिक्षण पद्धति के साथ, राज्य द्वारा थींम आधारित पाठ्यक्रम पर समझ,विकास के विभिन्न आयामों पर समझ एवं भाषा एवं गणित की आदर्श कक्षाओं के डेमो प्रदर्शन करके मास्टर ट्रेनरों ने बताया। इस प्रशिक्षण में जेंडर समावेशी समझ एवं बालवाड़ी में अनुकूल वातावरण पर बातचीत किया गया।
साथ ही टी एल एम के महत्व व अपने शाला एवं केंद्रों में सहायक शिक्षण सामग्री के निर्माण और दैनिक पाठ योजना अनुरूप उपयोग के लिए प्रतिभागियों को नवाचारी गतिविधि सुझाए गए। प्रशिक्षणकर्ता राजेश्वरी गायकवाड़, लक्ष्मी नायडू एवंअह्वान ट्रस्ट से जिला समन्वयक प्रदीप कुमार शर्मा, तुषार साहू शामिल हुए। प्रशिक्षण की अगुवाई विकासखंड स्त्रोत समन्वयक महावीर वर्मा द्वारा आयोजित की गई । प्रशिक्षण में डाइट दुर्ग से चंद्रवंशी द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।






