आयुक्त की मौजूदगी में टीम अमला ने मोती काम्प्लेक्स से लेकर तकिया पारा तक 35 जगहों से अतिक्रमण हटवाया

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर आज निगमायुक्त लोकेश चन्द्रकर मोती कॉम्प्लेक्स से होते हुए मान होटल से तकिया पारा तक यातायात में बाधक बन रहे ठेला-खोमचे के खिलाफ अभियान शुरू की। आयुक्त लोकेश चंद्राकर की मौजूदगी में अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता की टीम ने दुकान के सामने सजाकर समान रखने व दुकान के बाहर साइन बोर्ड एवं ठेला और पसरा को हटाकर जब्त किया। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा सभी दुकानदारों को दुकान के बाहर समान व सड़क पर साइन बोर्ड नही रखने की सख्त चेतावनी दी।सड़क दुर्घटनाएं रोकने व ट्रैफिक जाम से नागरिकों को बचाने निगम द्वारा अवैध कब्जाधारियों, ठेला, खोमचा एवं चलित होर्डिंग्स के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आज निगम व जिला प्रशासन तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अवैध कब्जेधारियों, ठेले, खोमचो के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हटाया गया तथा चेतावनी दी गई।आयुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ इंदिरा मार्केट बाजार क्षेत्र जा पहुंचे जहां उन्होंने सड़क किनारे सामान फैलाकर सड़क पर 35 जगहों से व्यवसाय करने वाले अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर नायाब तहसील ढाल सिंह बिसेन, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव के अलावा टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण करने पर समान जब्ती और विभागीय कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क आम जनमानस के चलने के लिए है।

आवागमन बाधित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।आयुक्त ने अतिक्रमण करने वाले लोगो को चेतावनी दी कि सड़क किनारे किसी प्रकार का अतिक्रमण ना करें अगर किसी प्रकार का अतिक्रमण सड़क पर पाया गया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।सड़क किनारे ठेले, खोमचे लगाकर कारोबार करने वालों को आज बुधवार को टीम ने 35 जगहों से हटाया। निगम अमला को देखकर कुछ कब्जाधारी स्वयं अपना सामान हटाने लगे।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि सड़क किनारे कब्जा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। इस संबंध में निगम को लगातार शिकायत मिल रही थी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की जाएगी।दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना के साथ सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान रायपुर // प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *