शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता के लिए मैराथन वोट फॉर भारत का आयोजन

शेयर करें

भिलाई // आने वाले इस लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत मतदान का उद्देश्य लेकर खेलो भारत दुर्ग के द्वारा रन फॉर वोट का अभियान लिया गया है, जिसमे सभी विद्यार्थीयो एवं नागरिको को शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता के लिए मैराथन वोट फॉर भारत का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में भिलाई विद्यालय सेक्टर – 2 किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि द्वरा झंडा दिखाकर मैराथन दौड़ शुरवात की l

जिसमे मुख्य वक्ता रूप में दिलेश्वर उमरे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह विभाग कार्यवाह , मुख्य अतिथि के रूप में विकास जायसवाल, विशेष अतिथि हरभजन सर, दामोदर राव सर, पलाश घोष , प्रवीण यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

श्री उमरे ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की सब युवा वर्ग शत प्रतिशत मतदान करे और अपने परिवार एवं सभी परिचित को मतदान का आग्रह करे l उन्होंने कहा की सर्व प्रथम मतदान कर फिर जलपान करे l समस्त युवा वर्ग को विवेकानंद का स्मरण कराते हुए कहा की स्वामी जी कहा करते थे की उठो जागो और तब तक न रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए तो इस हेतु हमे अपने लक्ष्य के प्रति सजग होने की आवश्यकता है एवं अपने मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन करने की आवश्यकता है

श्री जायसवाल ने कहा की यह जो रन फॉर भारत, उससे खिलाड़ियो के प्रतिभा निखार के आया है उन्होंने स्मिति ईरानी को याद करते हुए एक कविता सुनाई कि भारत कोई भूमि का टुकड़ा नहीं है जीता जागता राष्ट्रपुरुष है ,ये वंदन की धरती है ये अभिनंदन की धरती है , इसकी नदी नदी हमारे लिए गंगा और कंकड़ कंकड़ हमारे लिए शंकर है, हम जियेंगे तो इस भारत के लिए और मरेंगे इस भारत के लिये , मरने के बाद भी गंगाजल में हमारी अस्थियों को कोई कान लगाकर सुनेगा तो एक ही आवाज़ आएगी भारत माता की जय।विभाग संयोजक पलाश घोष जी ने कहा की आज खेलो भारत के माध्यम से यह जो मैराथन रन फॉर वोट हुआ तो यह सिर्फ जीत या हार का मैराथन नही था अपितु यह मैराथन तो उस युवा वर्ग एवं ऐसे प्रत्येक नागरिकों के लिए था जो जागरूकता के आभाव में मतदान नही कर पाते और जब यह मैराथन तो सम्पूर्ण समाज को जागरूक करते हुए इस लोकतंत्र के महापर्व में भारत के प्रत्येक मतदाता को मतदान करने एवं ऐसा करते हुए शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रयास करना।

जिला संयोजक प्रवीण यादव ने कार्यक्रम की जानकारी बताते हुए कहा की यह मैराथन सेक्टर 02 भिलाई विद्यालय से प्रारंभ होकर ग़्लोब चौक होते हुए सेक्टर 2 भिलाई विद्यालय ग्राउंड में पूर्ण हुआ l

भैया वर्ग में प्रथम स्थान पर ओमकार वर्मा द्वितीय मनीष साहू, तृतीय वसीम खान, वही बहन वर्ग में प्रथम स्थान शीतल साव, द्वितीय काजल, तृतीय रिंपल रही l सभी विजयी प्रतिभागियों के साथ शीर्ष 10 प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया, इस मैराथन में वैभव, अभिषेक, अंश, मिहिर, मानव,संतोष, उदित एवं सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत पोलमपल्ली के निवासी…

    और पढ़ें
    सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय का गठन देश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। यह निर्णय ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *