आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने ली समीक्षा बैठक मतदान केन्द्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराने अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम।लोकसभा आम निर्वाचन में मतदान केन्द्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा निगम क्षेत्र के मतदान केंन्द्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक लेकर मतदान केन्द्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।आयुक्त ने बैठक में मतदान केन्द्रों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने विस्तृत दिशा-निर्देश का हवाला देते हुए निगम के अधिकारियों को विभागवार कार्य निर्धारित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांग, वृद्धजन एवं निःशक्त मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अच्छी हालत की पर्याप्त संख्या में ई रिक्शा व व्हील चेयर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की बात कही।दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए अधिकारी को दायित्व सौंपी गई है। इसी प्रकार मतदान केन्द्र पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं जैसे पीने का पानी, प्रतिक्षा शेड सुविधा के साथ दिव्यांग मतदाताओं के अनुकूल शौचालय, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था,दिव्यांग मतदाताओं के लिए उचित ढाल का स्थायी रैम्प और निर्धारित मानकों के अनुसार मतदान कक्ष निर्मित करने को कहा। मतदान दिवस को दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के सहयोग हेतु,मतदान केन्दों पर पधारने वाले दिव्यांग एवं 80 प्लस आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए चेयर की व्यवस्था उनके घर से लाने एवं मतदान पश्चात् उन्हें वापिस उनके घर तक छोड़ने हेतु निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु इ-रिश्ता की व्यवस्था सुनिश्चित करनेआयुक्त ने कहा।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों का अधिकारी भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने बिजली, पानी,स्वच्छता के साथ दिव्यांग मतदाताओं के लिए एक-एक ट्राइसिकल रखने की व्यवस्था करने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।इसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाही पूर्ण करें तथा सभी मतदान केंद्रों में विद्युत,रैम्प,पेयजल,शौचालय,फर्निचर इत्यादि की व्यवस्था करना सुनिशित करें।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा।गर्मी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पंखों एवं कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी से गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी मतदान केंद्रों में सेल्फी पॉइंट लगवाने साथ साथ सभी सुपर वाइजरो का मोबाइल नंबर मतदान केंद्रों में चस्पा करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता आरके पलिया,सहायक अभियंता व भवन अधिकारी गिरीश दीवान,जितेंद्र समैया,संजय ठाकुर,जावेद अली,दुर्गेश गुप्ता,राजेन्द्र ढबाले,विनोद मांझी,हरिशंकर साहू,स्वेता महलवार,भारती ठाकुर,मोहित मरकाम,पंकज साहू,विकास दमाहे,करण यादव,शोएब अहमद आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply