देश का हर युवा तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए उत्साहित है – रिकेश सेन

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आवाहन एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में भिलाई के कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह के नेतृत्व में नमो युवा चौपाल का आयोजन श्री राम जानकी मंदिर में किया गया l जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे l भाजपा कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता थे l

नमो युवा चौपाल का आयोजन जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के विषय मे चर्चा की गई व केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया, साथ ही भारत मे फिर से कमल खिलाने , मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया!

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा से लाखों युवा जुड़े हुए हैं देश का हर युवा तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए उत्साहित है और निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में सबके प्रयास से 6 लाख पार का जो लक्ष्य है उसे प्राप्त करेंगे और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 11 की 11 लोकसभा सीट जीतकर उपहार स्वरूप भेंट करेगें l

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि आज देश का युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा नमो चौपाल के माध्यम से युवाओं को सरकार की उपलब्धियों व सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर युवाओं को पार्टी से जोड़ना के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजपा मंडल मंत्री संजय जायसवाल, धर्मेंद्र पांडेय, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, महामंत्री आशु तिवारी, चंदन यादव, कुणाल गुप्ता, रश्मि साव, प्रेमशंकर पासवान, सहित बड़ी संख्या ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को…

    और पढ़ें
    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *