आचार संहिता लगते ही हटने लगे शहर से सभी राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर प्रचार सामग्री को उतरने शुरू हुआ अभियान

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत लोक सभा आम निर्वाचन 2024 आचार संहिता प्रभावशील होते ही आचार संहिता लगने और चुनाव की तारीखें घोषित होने के साथ ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया।शनिवार को निर्वाचन आयोग की ओर से इसकी घोषणा किए जाने के बाद आयुक्त लोकेश चंद्रकर के निर्देश पर आज निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,प्रभारी अतिक्रमण चंदन मन्हारे, नेतृत्व में कर्म शाला प्रभारी शौएब अहमद,भूपत की मौजूदगी में अतिक्रमण दल द्वारा सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग्स, बैनर,पोस्टर आदि प्रचार सामग्रियों को हटवाना शुरू कर दिया।

पटेल चौक मुख्य जीई रोड,राजेन्द्र पार्क सहित चौराहा, गौरव पथ,जेल तिराहा, पुलगांव मिनी माता तिराहा, बस स्टैंड आदि जगहों पर सभी राजनीतिक दलों के होर्डिंग को तेजी से हटाया जाने लगा। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों से भ होर्डिंग्स भी उतारने का कार्य शुरू किया गया है।साथ ही दीवारों में सभी राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार को भी पोता जा रहा है। बाजार क्षेत्रो में सभी प्रमुख चौराहों लगी प्रचार सामग्री को नगर पालिक निगम अतिक्रमण टीम द्वारा हटाने का कार्य शुरू किया गया है।सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाले होर्डिंग्स भी उतरवा दिए गए हैं।निगम प्रशासन हरकत में दिखा और होर्डिंग व बैनर जैसी सभी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को उतरवाया गया। सभी दलों के प्रचार सामग्रियों से पटे प्रमुख चौराहों का नजारा बदल गया और सारे होर्डिंग्स और बैनर हटाए जाने का अभियान शुरू कर दिया गया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply