26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे दुर्ग जिले की रेलवे अधोसंरचना को करोड़ों रुपयों की सौगात – जितेन्द्र वर्मा

शेयर करें

दुर्ग // आगामी 26 फरवरी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर के 550 अमृत भारत स्टेशन के शिलान्यास के साथ-साथ रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से देश की जनता से जुड़ेंगे। दुर्ग जिले के रेल इतिहास का ये सबसे खास दिन साबित होगा जब दुर्ग जिले में 10 से अधिक विकास कार्यों की सौगात रेलवे क्षेत्र को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले शिलान्यास और लोकार्पणों का स्थानीय स्तर पर एलईडी के माध्यम से अलग-अलग स्थान में वर्चुअल कार्यक्रम होगा, जिसमें जनता और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। स्थानीय स्तर पर प्रातः 10:45 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:20 बजे जुड़कर लोकार्पण शिलान्यास के साथ अपना उदबोधन देंगे। दुर्ग जिले में अलग-अलग स्थान पर वर्चुअल माध्यम से होने वाले कार्यक्रमों को लेकर रेलवे के अधिकारियों से समन्वय हेतु जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक और जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये को प्रभार दिया गया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि दुर्ग रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर 1 पर अंडरब्रिज के लिए कार्यक्रम होगा इसी प्रकार दुर्ग शहर में ही उरला और बघेरा के अंडरब्रिज का संयुक्त कार्यक्रम उरला में रेलवे क्रॉसिंग पर सिद्धेश्वर मंदिर के पास होगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी, जिसका कार्यक्रम भिलाई नगर रेलवे स्टेशन में ही संपन्न होगा। अहिवारा विधानसभा अंतर्गत सिरसा गेट भिलाई- 3 में अंडरब्रिज लोकार्पण और डी केबिन बीएमआई चरोदा के अंडरब्रिज की सुविधा भिलाई 3 चरोदा नगर निगम की जनता को मिलेगी, जिसका पृथक पृथक कार्यक्रम दोनों स्थान पर होगा। पाटन विधानसभा अंतर्गत कुम्हारी रेलवे क्रॉसिंग पर भी अंडरब्रिज की सौगात मिलेगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने आगे बताया कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत रसमडा स्टेशन के पास अंडरब्रिज और दल्लीराजहरा रूट पर रिसामा के पास अंडरब्रिज की सौगात मिलेगी, दोनों स्थानों पर पृथक पृथक कार्यक्रम होगा। साथ ही दल्लीराजहरा रूट पर ही कचान्दुर से पहले ग्राम परसदा के पास अंडरब्रिज की सुविधा ग्रामवासियों को मिल सकेगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में चहूंओर विकास की गंगा बह रही है। देश का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां विकास की धारा ना पहुंची हो। सड़क, रेलवे, उद्योग, विद्युत, सौर ऊर्जा सहित अनेक अनेक क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। राष्ट्र सेवा को ही मूल मंत्र मानकर जन सुविधाओं में वृद्धि के लिए नरेंद्र मोदी सरकार लगातार कार्य कर रही है। मोदी की गारंटी देश में आज सबसे बड़ी गारंटी है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply