बोर्ड परीक्षार्थियों के भय और तनाव को दूर करने हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर-18002334363 पर हो रहा फोन काल का निराकरण

शेयर करें

रायपुर // बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी भय और तनाव को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज 22 फरवरी से एक हेल्पलाइन शुरू कर दी है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-18002334363 पर आज पहला दिन परीक्षा भय एवं तनाव संबंधी समस्याओं से संबंधित 61 फोन काल प्राप्त हुए, इनका निराकरण मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, विषय विशेषज्ञ, मंडल के अधिकारियों द्वारा करते हुए परामर्श दिया गया।

हेल्पलाईन में आज अंग्रेजी विषय की विषय विशेषज्ञ सुश्री अंजू सूद ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा के तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया और मनोचिकित्सक डॉ. स्वाती शर्मा द्वारा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। हेल्पलाईन में छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ अंचलों जैसे – कोरबा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, सारंगढ़, अम्बिकापुर और अन्य जिलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रश्न पूछे गए। हेल्पलाईन का संचालन मंडल के उप सचिव जे.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शुक्रवार 23 फरवरी को गणित विषय के विषय विशेषज्ञ श्री अखिल खरे और मनोवैज्ञानिक डॉ. वर्षा वरवंडकर विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाईन में उपस्थित रहेंगी।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व यह हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नंबर-18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधन कर सकते हैं। रविवार और अवकाश को छोड़कर हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक विषय विशेषज्ञ एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply