मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्म दिन की बधाई देने देर रात तक पहुना में लगा रहा लोगों का तांता

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिन की बधाई देने पहुना में आज देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी पहुना में उनसे भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सामाजिक, व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुना पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर लोगों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा और उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने नागरिकों के आग्रह पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की। इस मौके पर उन्हें फलों से तौला गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, ने जन्म दिन की बधाई दी। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक श्री धर्मलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले, किरण सिंहदेव, धरमजीत सिंह, श्रीमती गोमती साय, श्रीमती भावना बोहरा, अनुज शर्मा, संपत अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रामकुमार यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी।

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। इनमें राजपत्रित अधिकारी संघ, कोटवार संघ, राष्ट्रीय सिक्ख संगठन, रायपुर इस्कॉन, रायपुर साहू समाज, रजक समाज, छत्तीसगढ़ ब्राह्मण सेवा समिति सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय को उनके जन्मदिवस पर भारती बंधु और पंडवानी गायिका श्रीमती उषा बारले ने भी बधाई दी। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने राम दरबार का मॉडल, रामलला का चित्र, रामचरित मानस और उनका पोट्रेट भी भेंट किया। शांति सरोवर की बहनों ने भी सविता दीदी के नेतृत्व में भेंटकर मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर आरती उतारी और जन्म दिवस की बधाई दी। सिक्ख समाज की ओर से मुख्यमंत्री को उनके जन्म दिवस पर सरोपा भेंटकर बधाई दी।

पहुना में सजा खाटू श्याम बाबा का दरबार  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर पहुना में खाटू श्याम बाबा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। पहुना में आज श्याम दरबार लगाया गया और श्याम संकीर्तन का आयोजन भी किया गया। भजन गायक राजेश शर्मा और अभिषेक गर्ग भजन संध्या में भजन प्रस्तुत किया। खाटू श्याम दरबार राजस्थान के महाराज श्याम सिंह चौहान और सूरजगढ़ के महाराज ओम प्रकाश इंदौरिया भी इस मौके पर उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply