केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ छत्तीसगढ़ में 211 पीएम एसएचआरआई विद्यालयों का उद्घाटन किया

शेयर करें

रायपुर // केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ आज रायपुर में 211 पीएम श्री विद्यालयों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर, छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल; सांसद सुनील सोनी, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब; शिक्षा मंत्रालय के स्कूल एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार; शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के अपर सचिव विपिन कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। श्री प्रधान ने केंद्रीय विद्यालय के लिए एक डिजिटल लाइब्रेरी और राज्य के नवोदय विद्यालय के लिए वर्चुअल रियलिटी लैब का भी उद्घाटन किया। गणमान्य व्यक्तियों ने स्कूली छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री योजना, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय पर तीन लघु फिल्में भी दिखाई गईं। मंत्री महोदय ने शिक्षा, खेल, कला उत्सव आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री प्रधान ने पीएम श्री जैसी योजनाओं के साथ देश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में आज उद्घाटन किए गए 211 विद्यालयों की सूची में और विद्यालय जोड़े जाएंगे। उन्होंने राज्य के छात्रों के आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनकी विशिष्ट रूप से विचार करने की क्षमता उन्हें आगे बढ़ाएगी। उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री की भी सराहना की।

धर्मेन्द्र प्रधान  ने समग्र विकास के लिए मातृभाषा में शिक्षण के महत्व पर भी बल दिया, जिसका उल्लेख महत्वपूर्ण रूप से एनईपी 2020 में किया गया है। 8 वर्ष की आयु तक मानव मस्तिष्क के 85 प्रतिशत विकास के वैज्ञानिक प्रमाण का उल्लेख करते हुए, श्री प्रधान ने विद्यालयों में बालवाटिका के शुभारंभ और इससे बच्चों को मिलने वाली सहायता की भी जानकारी दी। श्री प्रधान ने कहा कि कौशल, व्यावसायिक अध्ययन, गीत, नाटक, खेल आदि जो योग्यता और रोजगार क्षमता प्रदान करते हैं, अब भाषा, गणित, विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के अलावा अकादमिक अध्ययन के पूरक होंगे। उन्होंने कहा कि नवप्रवर्तन भारतीय छात्रों के डीएनए में है और इसे महत्व देना होगा।

इस अवसर पर श्री साय ने अपने संबोधन में पीएम श्री विद्यालयों की अवधारणा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया और अपने बच्चों की सहायता के लिए राज्य की शिक्षा प्रणाली में सुधार करने का संकल्प व्यक्त किया।

संजय कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार से पीएम श्री विद्यालयों ने बच्चों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षा की सुविधा प्रदान करने वाले इकोसिस्टम में सुधार किया है। उन्होंने एनईपी 2020 की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि एनसीईआरटी जल्द ही नए पाठ्यक्रम के बाद नई पाठ्यपुस्तकें भी लाएगा। उन्होंने कहा कि रटने से हटकर, समालोचनात्मक भाव को आत्मसात करना महत्वपूर्ण है और एनईपी 2020 बच्चों में इसे प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कौशल के महत्व पर भी जोर देते हुए बताया कि इसे शिक्षा प्रणाली का अभिन्न अंग कैसे बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अवधारणा के अनुरूप ‘विद्यालय शिक्षा में सरलता’ को पीएम श्री विद्यालयों की सहायता से सुगम बनाया जाएगा।

पीएम श्री विद्यालय भारत सरकार द्वारा एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसका उद्देश्य 14500 से अधिक पीएम श्री स्कूल खोलना है जिसमें प्रत्येक छात्र का सम्मान और देखभाल की जाती है, जहां एक सुरक्षित और प्रेरक शिक्षण परिवेश है, जहां शिक्षण के अनुभवों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत की जाती है जहां सभी छात्रों के लिए शिक्षण अनुकूल बेहतर व्यवस्था और उपयुक्त संसाधन उपलब्ध हों।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply