‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शिविर का आयोजन में पाण्डेय हुए शामिल

शेयर करें

भिलाई // भिलाई विधानसभा अंतर्गत सेक्टर -7 वार्ड 67 में आज प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र की मोदी सरकार की गारंटी योजना ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के तहत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय भी इस शिविर में शामिल हुए।

श्री पाण्डेय ने बताया कि शिविर में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। आज शिविर स्थल पर केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से मिलते हुए उनके अनुभव को जाना व उपस्थित अधिकारियों से चर्चा कर जन समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक बातचीत की। साथ ही केंद्रीय योजनाओं से वंचित लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने आह्वान किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कोई भी व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। कई बार जागरूकता की कमी या फिर किसी दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसलिए ये मोदी की गारंटी गाड़ी हर क्षेत्र में जा रही है। संकल्प यात्रा सरकार की योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के लिए विस्तारित गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है।

इस दौरान मुख्य रूप से तिलकराज यादव, कांति वर्मा, गोल्डी सोनी, बी पद्मनाभन, प्रेम प्रसाद, रवि कश्यप, सईदा परवीन, शांति साहू, सविता नाहक एवं पिंकी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आमजन हितग्राही उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply