झुग्गी झोपड़ियो को जोड़ने से ही बनेगा सामाजिक समरसता का रास्ता – ब्रजेश बिचपुरिया

शेयर करें

रायपुर // भारतीय जनता पार्टी प्रियदर्शनी परिसर भिलाई कार्यालय में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला भिलाई के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री ब्रजेश बिचपुरिया एवं जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया साथ ही साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई l

इस कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पंडित एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी विकास अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित हुए. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा झुग्गी झोपड़ियो को जोड़ने से ही सामाजिक समरसता का रास्ता बनेगा और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को हम मुख्य धारा में ला पाएंगे. ज्ञात हो कि ब्रजेश बिचपुरिया के 47 साल के लंबे राजनीतिक कार्यकाल में अविभाजित मध्य प्रदेश और नवगठित छत्तीसगढ़ में उन्होंने लंबा कार्यकाल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दायित्व में होते हुए दुर्ग रेलवे स्टेशन से लेकर चरोदा रेलवे स्टेशन तक 4000 से ज्यादा परिवारों के व्यवस्थापन का कार्य किया था जिसको उन्होंने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया और इस सफल आयोजन के लिए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज तिवारी जी एवं उनकी टीम के सदस्यों को साधुवाद और आभार व्यक्त किया l

जिले के भाजपा उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव चौबे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक विनोद शर्मा , मीडिया प्रभारी हेमंत बेहरा जी , सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी , पी एस सिन्हा , प्रेम प्रसाद, अछूतानंद तिवारी, कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामानुज प्रसाद, पवन कुमार मिश्रा, हर्ष शर्मा , सुभाष, राजेश सिंह , जग्गू यादव एवम जिले समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply