राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में कोविड-19 से बचाव के लिए किए गए कार्यों के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

शेयर करें

राज्यपाल से मुख्यमंत्री बघेल ने की मुलाकात

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री बघेल को शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने भी राज्यपाल को साड़ी भेंट कर सम्मान किया।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से अनुसूचित क्षेत्रों में नगर पंचायत की स्थापना के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना एवं चन्दूलाल चन्द्राकर चिकित्सा महाविद्यालय के संबंध में भी चर्चा की। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग की समन्वय समिति और आदिवासी मंत्रणा परिषद् की बैठक जल्द बुलाने को कहा। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर विभिन्न शासकीय विभागों तथा विश्वविद्यालय स्तर पर नौकरी कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रकरणों का न्यायालय में जल्द सुनवाई कराएं और दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही करें। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके हुनर और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में सहायक…

    और पढ़ें
    नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नाट्य मंचन में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच लिए गए निर्णयों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *