मुख्यमंत्री ने ‘पहुना‘ में दीप प्रज्जवलित कर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की

शेयर करें

रायपुर // अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय ‘पहुना‘ में भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर उनकी पूजा-अर्चना की। निवास परिसर में जगह-जगह बच्चों ने भगवान श्रीराम को समर्पित आकर्षक रंगोलियां भी बनाई है। इस मौके पर भगवान श्रीराम के बाल रूप की वेशभूषा में 5 वर्षीय बालक तक्षिल त्रिपाठी की मौजूदगी ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम का रूप धारण किए बालक को श्रद्धापूर्वक प्रणाम कर और लड्डू खिलाकर उनका अपने अधिकारिक निवास में स्वागत किया।
    
गौरतलब है कि अयोध्या में आज भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है और इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुना को दीयों, फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। दीयों से सुसज्जित जगमगाता परिसर राममय हो गया है। पहुना में भी भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का यह उत्सव दीपावली की तरह मनाया जा रहा है।

  • Related Posts

    एपीडा, कृषि एवं पंचायत विभाग के साथ बनी कार्ययोजना, बस्तर संभाग में होगा विशेष सर्वे और परीक्षण
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बस्तर संभाग के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बड़े बाजारों तक पहुंचाने तथा किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार…

    और पढ़ें
    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (National Medical Commission – NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएनएम) मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस सीटों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *