विधायक और आधिकारियों सहित नगरवासियों नें किया मानस गायन का श्रवण

शेयर करें

दुर्ग // अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा दुर्ग नगर भक्ति के रंग में रंग गया है। इस शुभ अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कसारीडीह स्थित श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण में श्री राम चरित मानस गायन का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। विधायक दुर्ग शहर गजेन्द्र यादव, संभागायुक्त एस. एन. राठौर आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और एसएसपी श्री आर. जी. गर्ग सहित अन्य अधिकारी और नगरवासी मानस गायन का श्रवण किये।

आयोजन में आनंद धारा मानस मंडली मालूद, सांई मानस परिवार अण्डा, उपासना मानस मंडली करेला, रघुनाथ मानस मंडली परसाही और जय मानस मंडली दारगांव धमधा नें राम चरित मानस का सूमधुर भक्तिमय प्रस्तुती दिये। अधिकारियों नें मानस मंडलियों को प्रस्तुती उपरांत स-सम्मान विदाई दिये। विधायक श्री यादव एवं अधिकारियों नें श्री रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर आस्था के दिप प्रज्वलित किये।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में नगर वासियों नें 5100 दिप प्रज्वलित कर मंदिर को रोशनी से जगमग किये। विधायक श्री यादव नें अपने संक्षिप्त उद्बोधन में अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा को सभी सनातनियों के लिए गौरवान्वित होने की बात कही। उन्होंने आज के दिन को एतिहासिक दिन निरूपित करते हुए, लोगों को श्री रामचन्द्र जी के व्यक्तित्व को आत्मसात कर जीवन को उज्वल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply