बालाजी नगर, दुर्गा मंदिर वार्ड और छावनी क्षेत्र के लोगों से मिले ​विधायक देवेंद्र, मतदाताओं का जताया आभार

शेयर करें

भिलाई // विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बारी-बारी से अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मिल रहे हैं। हर वार्ड में जाकर बारी-बारी से अपने मतदाताओं के बीच पहुंच रहे है। सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में 27 दिसंबर को विधायक श्री यादव बाला जी नगर वार्ड पहुंचे। इसके बाद दुर्गा मंदिर वार्ड और फिर छावनी क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुँके।
जहां वार्ड के नागरिकों के घर-घर जाकर विधायक लोगों से मिले। विधायक को देखकर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। वार्ड में पहुंचते ही वार्ड के नागरिकों ने सबसे पहले विधायक श्री यादव का भव्य स्वागत किया। पुष्प माला पहनाएं और फूलो की वर्षा की। इसके बाद वार्ड की माताओं और बहनों ने अपने विधायक की आरती उतार कर ​तिलक लगाया। जीत के बाद अपने क्षेत्र के विधायक को देखकर लोगों में काफी उत्साह औश्र उमंग का माहौल था। लोग विधायक के साथ फोटो खिंचाते रहे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने मुझे पर जो विश्वास जताया है।

जो प्रेम और आशीर्वाद मुझे दिया है। इसके लिए मैं हमेशा आप सभी का आभारी रहूंगा। आप सभी के विश्वास ने ही मैं आज यहां आप सब के सामने खड़ा हूं। यह जीत मेरी अकेली की नहीं है बल्कि यह जीत मेरे भिलाई और खुर्सीपार के सभी माताओं, भाई, बहनों और सभी नागरिकों की जीत है। हर व्यक्ति की जीत है। दोबारा आप सभी मुझे जनता की सेवा करने का जो सौभाग्य प्रदान किया है। इस जिम्मेदारी को मैं पूरी इमानदारी और निष्ठा से निभाउंगा। हमेशा से मैं आप सभी के बीच और आप लोगों का सेवक रहा हू और आगे भी सेवक रहूंगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply