रायगढ़ मेरी कर्मभूमि, प्रदेश को विकास के नए शिखर तक लेकर जायेंगे : मुख्यमंत्री श्री साय

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ शहर स्थित एक निजी होटल में रायगढ़ प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए और सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों और वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की। रायगढ़ प्रेस क्लब और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर केबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं जब भी रायगढ़ आता हूं तो हमेशा लगता है कि अपने परिवार के बीच हूं। रायगढ़ से आपने श्री ओ.पी. चौधरी को चुनकर विधानसभा भेजा है। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और अनुभव का लाभ रायगढ़ और प्रदेश को आगे ले जाने में मिलेगा। श्री साय ने रायगढ़ वासियों द्वारा किए गए भव्य स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ मेरी कर्मभूमि रही है और यहां के प्रति मेरा विशेष लगाव है। रायगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है और यहां के विकास का रोड मैप तैयार कर उस पर जल्द ही अमल करने जा रहे हैं। श्री साय ने कहा कि मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हम मिलकर रायगढ़ के साथ-साथ पूरे प्रदेश को विकास के नए शिखर तक लेकर जाएंगेे।

केबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि 20 वर्षों तक रायगढ़ का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। जीवन में इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बाद भी सरल, सहज स्वभाव के मुख्यमंत्री को प्रदेश को आगे ले जाने की कमान मिली है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता और सकारात्मकता के साथ छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम करेगी। 

कार्यक्रम में विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत व सचिव नवीन शर्मा सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य सहित सामाजिक संगठनों व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply