मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालाजी मंदिर प्रांगण में श्रीमद्-भागवत कथा में हुए शामिल

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्-भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेकर कथा में मौजूद लोगों को संबोधित किया। श्रीमद्-भागवत कथा में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मां चंडी, मां खुड़िया रानी और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के आशीर्वाद से जशपुर के इस बेटे को सीएम के रूप में काम करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जशपुर आया हूं। मैं बालाजी भगवान, खुड़िया रानी एवं सभी जशपुरवासियों को प्रणाम करता हूं। आपके आशीर्वाद से इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस पद की जिम्मेदारी अच्छे से निभा पाऊं यह सब आपके आशीर्वाद से ही संभव होगा। इस दौरान विधायक श्रीमती रायमुनि भगत एवं श्रीमती गोमती साय, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित भारी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री राम जन्मोत्सव समिति के चरोदा प्रखंड की नई कार्यकारिणी घोषित
    • July 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में चरोदा प्रखंड की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रदेश महामंत्री बुद्धन सिंह ठाकुर जी…

    और पढ़ें
    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *