बाबा गुरु घासीदास मानव समाज में एकता, भाईचारा और समरसता का संदेश दिया है : श्री ठाकुर

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका जामुल वार्ड क्र 17 शिवपुरी मे सतनामी समाज के द्वारा बाबा गुरु घासीदास का जयंती मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप से नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, भाजपा जामुल मण्डल अध्यक्ष के जोगेश्वर सोनी, सतनामी समाज के अध्यक्ष सालिक सोनवानी , मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

सर्व प्रथम पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के द्वारा जैत खाम में पूजा अर्चना कर ध्वजा अर्पित करते हुए बाबा गुरु घासीदास से आर्शीवाद लिया। श्री ठाकुर ने कहा की गुरु घासीदास की जयंती 18 दिसंबर से माह भर व्यापक उत्सव के रूप में समूचे राज्य में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। गुरू घासीदास की जन्म भूमि और तपोभूमि गिरौदपुरी तथा कर्मभूमि भंडारपुरी था जहां वे अपना संदेश दिये। आज वे स्थान सतनामी समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक तीर्थ स्थल उनका मानना था कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति सामाजिक रूप से समान हैसियत रखता है। गुरू घासीदास पशुओं से भी प्रेम करने की सीख देते थे। गुरु घासीदास जी के पावन विचार और अमूल्य शिक्षाएँ हमें जनकल्याण हेतु सदैव प्रेरित करती रहेंगीं। गुरु घासीदास ने मानव जाति को सात्विक जीवन जीने की शिक्षा दी है। गुरु घासीदास जी ने विपरीत परिस्थितियों में मानव समाज में एकता, भाईचारा और समरसता का जो संदेश दिया है, वह यमूची मानव जाति के लिए एक अनमोल धरोहर है। आज उनके जन्म जयंती के अवसर पर उनके बताए गए मार्ग पर हम सभी चले और उनके उद्देश्य को आत्मसात करें l

अध्यक्ष ने सतनामी समाज को एक पुराने भवन का सौंदर्यकरण और एक नये भवन बाबा जी के नाम पर प्रदत्त करने का आश्वाशन दिया।

मंडल अध्यक्ष श्री सोनी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल में बाबा का आशीर्वाद लेने आता हूं। मेरा सौभाग्य है, बाबा गुरू घासीदास जी हम सब ही नहीं पूरे मानव जाति को सत्य का मार्ग दिखाएं हैं। मानव जीवन के सार को बहुत ही सरलता से बताएं है। समाज के दुष्प्रथाओं को भी गुरूदेव ने बताया है ताकि हम उन चीजों से दूर रहे। बाबा के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चले। मनखे मनखे एक समान का संदेश उन्होंने दिया है और हम सब को भी अपने गुरू के बताए मार्ग पर चलना होगा। तभी हमारे जीवन सार्थक होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद दुर्गा वैष्णव , पूर्व पार्षद युवराज वैष्णव , पूर्व महामंत्री मनीष साहू, बाली बर्मन, गीता चतुर्वेदी व स्तनमी समाज के वरिष्ठ गण उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *