निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

शेयर करें

दुर्ग // अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, औद्योगिक क्षेत्र, जवाहर नगर गेट के पास, धमधा नाका दुर्ग में अनुसूचित जाति वर्ग के इच्छुक युवतीयों को निःशुल्क प्रशिक्षण टेªड गारमेंट मेकिंग में देने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर 2023 है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 8319642983, 8103830896 में सम्पर्क कर सकते है।

अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र दुर्ग के प्रबंधक से मिली जानकारी अनुसार पात्रता की शर्ते आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो (जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/पार्षद/सरपंच) का प्रस्तुत करना होगा। आधार कार्ड की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र (तहसीलदार/नायब तहसीलदार/पार्षद/सरपंच) का प्रस्तुत करें। आवेदक की वार्षिक आय शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु 1 लाख 50 हजार रूपये तक हो आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार/नायब तहसीलदार/पटवारी ) द्वारा जारी हो। आवेदक की उम्र- 18 वर्ष होना अनिवार्य है। अंकसूची (आठवी उतीर्ण ) तथा दो फोटोग्राफ पास पोर्ट साईज जमा करना होगा। 

  • Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन हॉल में आयोजित भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *