धैर्यता,एकता व अनुशासित रहकर खेलने वाला खेल है कबड्डी- पीसीसी चीफ

शेयर करें

चित्रकोट // पीसीसी चीफ व बस्तर साँसद दीपक बैज ने आज लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत बेलर में आयोजित संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर शुभारंभ किया..पीसीसी चीफ व साँसद बैज के आगमन पर ग्राम पंचायत बेलर कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजनकर्ताओ व खिलाड़ियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद बैज ने भी पंक्तिबग्ध एक एक खिलाड़ियों से परिचय भी लिया तत्पश्चात सिक्का उछालकर खेल की शुरुआत की

पीसीसी चीफ व साँसद दीपक बैज ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा,कबड्डी का खेल आज विश्व प्रसिद्ध है यह खेल पूरे धैर्यता,एकता व अनुशासित रहकर खेलने वाला खेल है युवाओं को खेल हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए…किसी भी खेल को खेलने से शारीरिक बौद्धिक व्यायाम होता है और अन्य कई बीमारियां दूर होती हैं.उन्होंने ग्राम बेलर के युवाओं को संदेश दिया कि वे ऐसे खेलों से उभरकर निकलने वाले खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करें,जिससे कि वे आगे बढ़कर राज्य व देश के स्तर तक अपने खेल को खेल सकें और साथ ही अपने गांव का नाम रौशन कर सकें..

इस कार्यक्रम के दौरान महेश कश्यप जनपद अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा, जनपद सदस्य प्रेमवती बाकड़े, सरपंच बेलर बोदा मंडावी, प्रवीण राणा, उपसरपंच,पंचगण साथ ही खिलाड़ियों सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती को नई गति दे रहा है। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती अधिक…

    और पढ़ें
    महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने योजना की 29वीं किस्त की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *