विधायक गजेंद्र यादव के निर्देशानुसार सिकोला भाटा ब्रिज पर डामरीकरण कार्य प्रारंभ

शेयर करें

दुर्ग // विगत दिनों दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव के द्वारा सिकोला भाटा ब्रिज पर ब्रिज कारपोरेशन एवं पीङब्लयु अधिकारियों साथ निरीक्षण के दौरान उसके डामरीकरण एवं सूर्या होटल के पास से ग्रीन चौक तक नए ब्रिज के लिए प्रपोजल तैयार करने के लिए कहा गया था इसे लेकर आज ग्रीन चौक से सूर्या होटल तक ब्रिज के ऊपर चल रहे डामरीकरण का कार्य का निरीक्षण दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव द्वारा किया गया साथ ही साथ इस कार्य को जल्दी खत्म करने का आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित पीडब्ल्यूडी अधिकारी उरकुडे को दिया l

इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि ग्रीन चौक हमारा शहर का हृदय स्थल है और वहां पर स्थित ब्रिज काफी पुराना हो चुका है जिसकी आयु लगभग 35 वर्ष पुराना है और जो आज की स्थिति में काफी जीर्ण शीर्ण हो चुका है निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है और पिचिंग के कार्य को जल्द से जल्द खत्म करने को कहा है साथ ही शहर में यातायात का दबाव काफी बढ़ चुका है और शहर वासियों के मानसा के अनुरूप चौड़ा ब्रिज सूर्या होटल के पास से ग्रीन चौक तक नया ब्रिज का भी प्रपोज हमने तैयार कर लिया है जिसे लेकर जिलाधीश के साथ हमारी बैठक हो चुकी है और जल्द ही रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात सपना मूर्त रूप लेगा l

निरीक्षण के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, पार्षद शिवेंद्र परिहार, काशीराम कोसरे, साजन जोसेफ, दिलीप साहू, उमेश यादव, अनिकेत यादव, प्रांजल सिंह, नवीन पटेल, विजय खत्री, उदय पाल उपस्थित रहे

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply