मनखे-मनखे एक समान” का अनमोल संदेश आज 267 साल बाद भी प्रासंगिक- जितेन्द्र वर्मा

शेयर करें

दुर्ग // परमपूज्य गुरुघासीदास की जयंती के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्ग के वार्ड क्रमांक 44 में सतनाम जागृति सेवा समिति द्वारा स्थापित जैतखाम के समक्ष नतमस्तक होकर गुरु घासीदास को नमन किया तत्पश्चात गुरु गद्दी का दर्शन और पूजन कर सामाजिक बंधु को जयंती की बधाई दी।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि गुरुघासीदास जैसे संत ने इस धरा पर जन्म लिया। गुरुघासीदास त्याग, सेवा और सर्मपण का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, गुरुघासीदास ने समाज को एक दिशा दी है उन्ही के बताए मार्ग पर चलकर समाज ने नये आयामों को छुआ है। उन्होंने कहा कि गुरुघासीदासजी का संदेश “मनखे-मनखे एक समान” ये स्पष्ट करता है कि सभी मनुष्य एक समान है। कोई छोटा या बड़ा नहीं है। ईश्वर ने सभी मनुष्यों को एक जैसा बनाया है, इसलिए जन्म के आधार पर किसी के साथ भी कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। घासीदासजी ने वर्ण-भेद से परे समाज की स्थापना पर बल दिया, जो कि जातिविहीन और आत्मनिर्भरता के सिद्धांत पर आधारित था, जिसका पावन उद्देश्य जातियों में बंटे हुए लोगों को एक सूत्र में बांधते हुए समुन्नत समाज की स्थापना करना था।

जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार के मुखिया विष्णुदेव साय की अगुवाई में सामाजिक समरसता को स्थापित कर सतनामी समाज के हित में उल्लेखनीय कार्य हेतु संकल्पित है। उन्होने कहा कि परमपूज्य गुरुघासीदासजी को वे शत शत नमन करते हैं और सतनामी समाज की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं देते हैं।

भाजपा नेताओं में जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, आशीष निमजे, राजा महोबिया, सुनील साहू, मदन वाढई, सुनील अग्रवाल, गणेश निर्मलकर, साजन जोसेफ, रोमनाथ साहू, अनूप सोनी, गोवर्धन जायसवाल, कांता साहू, संजय बोहरा, अनिकेत यादव, संदीप बंछोर, इकराम कुरैशी शामिल हुए, इस दौरान हुए पंथी नृत्य दलों के प्रदर्शन की सतनाम जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष कमलेश जांगड़े, सतनामी समाज भंडारी हीरा सिंह, गुरुगद्दी पुजारी चंद्रहास रात्रे, समाज सेवक निर्गुण जोशी, पूर्व एल्डरमैन बसंत खिलाड़ी, सचिव हर्षवर्धन देशलहरे, कोषाध्यक्ष सुजीत चंदेल, पार्षद प्रकाश जोशी, पूर्व पार्षद सुशीला खिलाड़ी, शिव डहरिया, राधेश्याम कोसरे ने सराहना की।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply