सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ

शेयर करें

दुर्ग // केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले में शुभारंभ सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद बघेल ने केन्द्र सरकार की योजनाओं की प्रचार-प्रसार वेन को हरी झण्डी दिखायी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र पर मार्ल्यापण व समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विधायक दुर्ग शहर गजेन्द्र यादव भी सम्मिलित हुए। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारत की अखण्डता और विकास के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं को इस यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। सांसद श्री बघेल ने लोगों का आह्वान किया कि विकास के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं से जुड़कर वे लाभान्वित होने आगे आये।

कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक श्री यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को देश एवं प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाने का यह केन्द्र सरकार का अभिनव पहल है। उन्होंने सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभान्वित होने लोगों से अपील की। मुख्य अतिथि सांसद बघेल और विधायक यादव ने कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर लाभान्वित हितग्राहियों से रू-ब-रू चर्चा भी किये। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संदेश दिए।

विधायक श्री यादव ने अपने करकमलों से उज्जवला गैस योजना एवं अन्य योजनाओं के चयनित हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को यात्रा की सफलता के लिए संकल्प भी दिलायी गई। इस अवसर पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक आर.जी.गर्ग, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं अन्य विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

जिले के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत विकासखण्ड दुर्ग के ग्राम चिखली एवं महमरा, धमधा विकासखण्ड के ग्राम पेण्ड्रावन और पाटन विकासखण्ड के ग्राम औंधी से भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। दुर्ग नगरीय क्षेत्र में 17 दिसम्बर को पुलगांव बस्ती सामुदायिक भवन और कातुलबोर्ड चौक शासकीय स्कूल, 18 दिसम्बर को शक्ति नगर तालाब के पास और चन्द्रशेखर स्कूल नया पारा, 19 दिसम्बर को गोवर्धन चौक स्कूल उरला और बॉसपारा दुर्गा मंच के पास, 20 दिसम्बर को दशहरा मैदान पोटियाकला और बैगापारा मिनी स्टेडियम के पास तथा 21 दिसम्बर 2023 को गंजमंडी मैदान और मठपारा कबड्डी मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचेगी। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply