अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने जिले के 107 युवा हुए जांजगीर रवाना

शेयर करें

कांकेर // अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन जांजगीर चांपा जिले के खोखराभाठा स्थित पुलिस लाईन में 20 दिसम्बर तक किया जा रहा है। ज्ञात हो कि अप्रैल माह में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें जिले के पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 दिसम्बर को आयोजित होगी। इसमें शामिल होने हेतु कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की विशेष पहल पर जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इस रैली में शामिल होने के लिए जिले के 107 युवाओं को 03 बसों को आज  सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय कोड़ेजुंगा से जिला पंचायत सीईओ श्री सुमित अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर जांजगीर के लिए रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि युवाओं द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए कलेक्टर ने इसमें शामिल होने निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप आज उपस्थित 107 अभ्यर्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, साथ ही परीक्षा में सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply