प्रधानमंत्री आवास के फैसले को बताया ऐतिहासिक, गरीबों के घर का सपना होगा साकार – अमित मिश्रा

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णुदेव साय जी ने 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी है। 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार बनते ही प्रदेश में 18 लाख पीएम आवास को बनने से रोक दिया था जिससे प्रदेश के लाखों गरीब परिवार को आवास से वंचित होना पड़ा था, किसी का एक क़िस्त तो किसी का दो क़िस्त मिलने के बाद अगले क़िस्त की राशि के लिए 5 साल तक दर दर भटकते रहे परन्तु अधूरे आवास की राशि नही मिल पाई और न ही नए पीएम आवास की मंजूरी मिल पाई। समूचे प्रदेश में भूपेश सरकार द्वारा सभी मूलभूत कार्य, बिजली, सड़क, पानी, पुल पुलिया के सभी विकास कार्य पर रोक लगा दिया गया था l

परंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब साय कैबिनेट के इस फैसले को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने ऐतिहासिक बताया है और कहा कि प्रदेश के गरीबों के घर का सपना अब साकार होगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया की विगत 5 साल से विकास की बाँट जोह रहे प्रदेश के हर विधानसभा एवं अंतिम छोर में बसे गांव में अब विकास की गंगा बहेगी। फिर से छत्तीसगढ़ अग्रणी एवं विकसित राज्यों की गिनती में रहेगी क्योंकि छत्तीसगढ़ को भाजपा ने ही बनाया है और भाजपा ही संवारेगी।

अमित मिश्रा ने भाजपा की कथनी करनी को एक बताते हुए कहा कि भाजपा का वादा था शपथ ग्रहण करते ही गरीबों का आवास तत्काल स्वीकृत किया जाएगा। प्रदेश के हर गरीब के लिए अपना घर भाजपा का संकल्प है और इसे भाजपा ने पूरा किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की प्रथम बैठक के दौरान ही 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी देकर गरीबों का सपना पूरा किया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply