Coronavirus: बाजारों में उमड़ी बेतहाशा भीड़ देख नाराज हुए PM नरेंद्र मोदी, किया आगाह

शेयर करें

नई दिल्ली। भले ही देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप कम होता जा रहा हो। लेकिन इस वायरस के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई जगहों से वीडयो और तस्वीरें सामने आई है जो कि कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बन सकती है। दरअसल तस्वीरों में लोग कोरोना के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते दिख रहे है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोग ना तो मास्क का प्रयोग कर रहे है और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है। इन सबके बीच जो तस्वीरें सामने आई है उस पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लोगों को लापरवाही न बरतने की सलाह भी दी।पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे समय में लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एक गलती के दूरगामी प्रभाव होंगे और कोरोना पर काबू पाने की लड़ाई कमजोर होगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सभी को यह याद रखना चाहिए कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। कई अन्य देशों में संक्रमण में वृद्धि देखी जा रही है। वायरस भी म्यूटेट कर रहा है।पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम तस्वीरों और वीडियो में देख रहे हैं कि सभी लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क और बिना सामाजिक दूरी बनाएं घूम रहे हैं। यह अच्छा नजारा नहीं है और इससे हममें डर की भावना पैदा होनी चाहिए।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *