विधायक देवेंद्र यादव को माताओं ने लगाए विजय तिलक, बहनों ने बांधी रक्षा सूत्र और दिया ​आशीर्वाद

शेयर करें

भिलाई // ​भिलाई नगर विधायक और भिलाई नगर विधानसभा से कांग्रेस के गद्दावन प्रत्याशी विधायक देवेंद्र यादव ने आज न्यू खुर्सीपार वार्ड 47 और छावनी वार्ड 40 शहीद चुम्मन यादव वार्ड में विश्वास यात्रा निकाली। जहां उनकी यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। बड़े बुजुर्ग, माताएं-बहनें और हजारों की संख्या में युवा व बच्चे भी शामिल हुए। कई जगह पर विधायक का लोगों ने स्वागत किया। पुष्प अर्पित किए । इस दौरान वार्ड में माताओं ने विधायक श्री यादव की आरती उतार कर उन्हें विजय तिलक लगाकर चुनाव जीतने का आशीर्वाद दिया। वहीं दूसरी ओर वार्ड की बहनों ने अपने विधायक भाई श्री यादव के हाथ में रक्षा सूत्र बांध और उनके जीत का ​पूरा विश्वास दिलाया।

विधायक श्री यादव ने माताओं और बड़ी बहनों को प्रमाण कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान वार्ड की माताओं और बहनों ने ही कहा ​कि ​आप ने हम महिलाओं के हित और विकास केलिए जो काम किया है। उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। आप ने महिलाओं को महिला समूह के माध्यम से स्व रोजगार देकर सशक्त बनाया, आत्मनिर्भर बनाया। अभी खुर्सीपार में प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा गार्मेंट फैक्ट्री खोल रहे हैं। जहां सैकड़ों महिलाओं को रोजगार मिलेगा। हर परिवार की महिला मुखिया के नाम से हर परिवार का राशन कार्ड बनवाया। पानी के लिए बड़ी समस्या थी। बड़े-बड़े पानी टंकी बिछाकर घर -घर पानी पहुंचाया। महिलाआं की सुरक्षा के लिए खुर्सीपार जैसे वार्ड में जहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती थी, वहां सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। कानून व्यवस्था को मजबूत किए है। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए हाईटेक लाइब्रेरी खोल दिए। खेल मैदान, उद्यान, तालाबों का सौँदर्यीकरण, सड़क, नाली, बिजली आदि सभी सुविधाएं दिए है। महिलाओं ने कहा कि आप ने हमारे लिए इतना सब किया है तो हम सब महिलाएं भी आप के साथ है और हमें हमारे भाई हमारा बेटा देवेंद्र यादव पर पूरा विश्वास है। खुर्सीपार, छावनी की जनता के हित और विकास के लिए, बच्चों के बेहतर कॅरियर, महिलाओं के सम्मान के लिए कांग्रेस को ही वोट देंगे और देवेंद्र यादव को ही दोबारा अपने क्षेत्र का विधायक बनाएंगे।

आप सब को प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी
इस ​अवसर पर विधायक श्री यादव ने कहा कि आप सभी का प्रेम और विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी है। आप सब ने मुझे जो आशीर्वाद दिया, इस काबिल बनाया कि मैं आप सब की सेवा कर सकूं। पहले भी मैं आप सब को तहे दिल से पूरी सिद्दत और इमानदारी से भिलाई की ​भलाई और महिलाओं के आत्मसम्मान, ​यहां के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए काम किया। आत्मानंद स्कूल से लेकर कॉलेज, लाइब्रेरी, खेल मैदान बनाएं। आगे भी आप सब के आशीर्वाद से सेवा करता रहूंगा और हम सब मिलकर भिलाई को खुशहाल और समृद्ध बनाएं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply