मनोरंजन के माध्यम के खगोलीय घटनाओ की जानकारी का शो

शेयर करें

भिलाई // नेहरू नगर गार्डन में बने तारामंडल में नागरिकों के लिए प्रारम्भ कर दिया गया है। चंद्रमा से जुड़े हुए आज तक के सभी अभियान, अंतरिक्ष यात्रियों के अनुभव भी तारामंडल में वीडियो स्लाइड में दिखाया जायगा। लगभग 25 मिनट के शो में पृथ्वी से बाहरी दुनिया कैसी लगती है और साथ ही इस ब्रह्मांड से हमारी पृथ्वी कैसी लगती है यह भी दिखाया जाएगा। सभी आयु वर्ग के लिए वीडियो और साथ ही बच्चों के लिए आकर्षक कार्टून वीडियो के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ जानकारी दी जाएगी।

तारामंडल के टेक्निकल हेड शशांक साहू ने बताया की आज से तारामंडल को शुरू किया जा रहा है, शाम 5 – 7 बजे के बीच शो दिखाए जाएंगे। एक शो 20-25 मिनट का होगा, तारामंडल में स्कूली बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित जाएंगे। उन्होंने आगे बताया की ब्रह्मांड और आकाश की गहराइयों में छुपे रहस्य और मन मोह लेने वाले खगोलीय पिंडों और तारों की जानकारी को आकर्षक वीडियो स्लाइड तैयार कर तारामंडल में मनोरंजन तरिके से प्रदर्शित की जा रही है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply