हजारों कार्यकर्ताओं और जनसैलाब के साथ निकली प्रेमप्रकाश की नामांकन रैली, कहा – अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी शंखनाद किया। नामांकन पूर्व श्री पाण्डेय ने दुर्गा मंदिर सेक्टर -2, गणेश मंदिर सेक्टर -5, सेक्टर 9 श्री हनुमान मंदिर, बाबा बालकनाथ मंदिर खुर्सीपार, शीतला माता मंदिर, ग्राम देवी छावनी, मंगल बजार छावनी मंदिर, जैतखाम एवं गुरूद्वारा बेबेनानकी में मत्था टेक कर नामांकन रैली की शुरूआत की। उनकी नामांकन रैली छावनी, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, केनाल रोड,भगत सिंग चौक, रामचंद्र होटल, एमपीआर रोड, श्रीराम चौक, गुरुद्वारा बेबेनॉनकी, शिवालय, परशुराम चौक, केनाल रोड, नंदिनी रोड, ओवर ब्रिज होते हुए सेन्ट्रल एवन्यु, सेक्टर-9 चौक, हॉस्पिटल सैक्टर हुडको श्रीराम चौक से ओवर ब्रिज होते हुए जेल तिराहा, कचहरी चौक से गंज मंडी पहुंची, जहां उन्होंने दुर्ग जिले के सभी भाजपा प्रत्याशियों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

श्री पाण्डेय ने कहा कि मेरा सौभाग्य है मुझे फिर से अपनी कर्मभूमि भिलाई की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षाधानी भिलाई जिसकी पहचान आईआईटी के नाम से होती थी, उसे आज महादेव आईडी के नाम से जाना जा रहा है। पिछले 5 वर्षों में शहर की छवि जिस तरह धूमिल है, निश्चित ही अब इस सरकार को बदलने का अवसर है। उन्होंने कहा कि अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे और भिलाई को उसकी खोई हुई पहचान वापस दिलायेंगे। रैली के दौरान छावनी, खुर्सीपार, टाउनशिप, हुडको आदि क्षेत्रों में आमजनों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। श्री पाण्डेय ने सभी का अभिवादन किया और आशीर्वादरूपी समर्थन के लिए आभार जताया। रैली में हजारों की संख्या में महिलाएं, युवा साथी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। श्री पाण्डेय ने कहा कि निश्चित ही यह जनसैलाब भिलाई की भ्रष्टाचारी सरकार को बदलकर रहेगा।

तो फिर से भिलाई बन जाएगा अपराध का गढ़
दुर्ग गंजमंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कांग्रेस सरकार की नीतियों और उसकी योजनाओं पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जनता को छलने का काम करती है। 2018 में जब कांग्रेस आई तब छत्तीसगढ़ पर कर्ज 11000 करोड़ था जो आज बढ़कर 28000 करोड़ आ गया है। कांग्रेस का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिजली बिल हाफ करने की योजना लाई उससे पहले उन्होंने बिजली बिल को बढ़ा दिया उसके बाद उसे घटाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचारियों की एक श्रृंखला है अगर कोई छोटे स्तर का नेता है तो वह लाखों में भ्रष्टाचार करता है अगर वह मंत्री है तो वह करोड़ों में भ्रष्टाचार करता है और अगर वह केंद्र में मंत्री है तो हजार करोड़ में भ्रष्टाचार करता है।

भिलाई की मौजूदा हालातों का ज़िक्र करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा की भिलाई में पहले मूर्तियां चोरी होती थी, और आज मूर्तियां तोड़ी जाती है। कांग्रेस सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम करती है। भिलाई अब नशे का गढ़ बन चुका है शराब, इंजेक्शन और अब तो ब्राउन शुगर जैसी नशीली चीज भी भिलाई में बिकने लगी हैं, और यह सब कांग्रेस के संरक्षण में हो रहा है। जब ED ने महादेव सट्टा को लेकर अपनी रिपोर्ट पेश की तो उसमें कहा गया कि पुलिस के बड़े अधिकारी व कांग्रेस के ऐसे नेता जो सीएम हाउस से जुड़े हैं वह प्रोटेक्शन मनी लेते थे। उन्होंने कहा कि भिलाई पहले आईआईटी के नाम से जाना जाता था और अब सट्टे की आईडी से जाना जाता है। हाल ही में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई और उसे न्याय दिलाने के लिए पूरा भिलाई बंद करवाना पड़ा तब जाकर उसे आधा अधूरा नया मिला। लोगों से अपील करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि अगर यह सरकार दोबारा आ गई तो भिलाई फिर से अपराध का गढ़ बन जाएगा और अपराधियों का मनोबल भी बढ़ जाएगा। अगर भिलाई की जनता को नशाखोरी,अपराध,सट्टेबाजी से छुटकारा चाहती है तो इस बार कमल का बटन दबाए और भारतीय जनता पार्टी को ही लाएं।

पूर्व सभापति ने किया भाजपा प्रवेश
नामांकन रैली के पश्चात गंजमंडी दुर्ग में भिलाई के पूर्व सभापति, बैकुण्ठधाम के संस्थापक राजेंद्र अरोरा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति- नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के समक्ष भाजपा प्रत्याशियों प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विजय बघेल, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव सहित भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में बीजेपी का दामन थामा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग का सम्मान किया है। आज उनकी जनकल्याणकारी नीतियों का लोहा पूरा विश्व मानता है, इसी प्रकार भिलाई में विकास की जो इबारत प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने लिखी है वह मील का पत्थर है। मेरा सौभाग्य है मुझे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सदस्य बनकर जनसेवा का अवसर मिल रहा है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply