विश्वास यात्रा में हजारों लोगों के साथ बच्चों ने जताया विधायक पर विश्वास, बच्चो ने विधायक देवेंद्र को दिया अपना गुल्लक

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव विश्वास यात्रा कर रहे हैं। आज विश्वास यात्रा के दूसरे दिन बालाजी नगर और वार्ड वार्ड 39 में विश्वास यात्रा की शुरुआत की गई। सुबह जब भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड में पहुंचे तब उनके समर्थन में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। लोग उनके साथ यात्रा में शामिल हुए और पूरा समर्थन भी दिया। इस दौरान वार्ड के हजारों नागरिकों के साथ ही वार्ड के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी विधायक देवेंद्र यादव पर अपना विश्वास दिखाई और बच्चों ने अपने घरों में रखें अपने गुल्लक को लाकर विधायक के हाथों में सौपा। इस दौरान इन बच्चों ने विश्वास और एक बड़ी उम्मीद नजर आई कि जिस तरह से अब तक भिलाई की भलाई के लिए जनता के हित और विकास के लिए काम किए है वैसे ही आगे भी काम करते रहे।

विश्वास यात्रा के दौरान विधायक श्री यादव बालाजी नगर में पैदल यात्रा कर रहे है। लोगों के घर घर जाकर उनसे मिल रहे है। उनका हालचाल जान रहे है। वही जनता भी बहुत खुश है। विधायक श्री यादव के स्वागत में जनता अपनी पलके बिछये बैठी है। पुष्प माला से लोग स्वयं से विधायक का स्वागत कर रहे है। तिलक लगाकर विजय भवः का आशीर्वाद भी दे रहे है। जनता में और खास का युवाओ में विधायक श्री यादव का इतना ज्यादा क्रेज है कि उनके समर्थ में अपने आप ही हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। हर घर हर परिवार विधायक श्री यादव को अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply