ब्रेकिंग: मोक्षदायनी गंगा नदी की कोरोनो रिपोर्ट आई निगेटिव,पहले की तरह पवित्र ओर शुद्ध है गंगाजल

शेयर करें

वाराणसी ।. अभी तक आपने इंसानों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव और पॉजिटिव आते सुना और देखा होगा। लेकिन अब मोक्षदायनी गंगा नदी की कोरोना रिपोर्ट आई है। जो कि जांच करने के बाद पूरी तरह निगेटिव आई है। बता दें कि गंगा में कोरोना से मृत लोगों के शव बहाए जाने की खबरों के बाद लोगों को डर सताने लगा था कि कहीं गंगा के पानी में कोरोना संक्रमण तो नहीं आ गया। वाराणसी के आसपास के लोग गंगा में नहाने और आचमन लेने से डर रहे थे। जिसके बाद पानी को जांच के लिए भेजा गया था।

पहले की तरह पवित्र ओर शुद्ध है गंगाजल
गंगा के पानी में संक्रमण है कि नहीं इसकी जांच करने के लिए गंगाजल के सैंपल लिए थे और जांच के लिए लखनऊ के बीरबल साहनी इंस्टिट्यूट ऑफ पैलिओ सांइस भेजा गया था। जिसमें वैज्ञानिकों जांच करने के बाद कहा कि गंगा में किसी तरह का कोई संक्रमण नहीं है। वह पहले की तरह पवित्र ओर शुद्ध है। रिपोर्ट आने के बाद लोगों के साथ ही वैज्ञानिकों ने भी राहत की सांस ली है।

इन खास जगहों पर लिया गया था सैंपल
बता दें कि एक महीन पहले बीएचयू के वैज्ञानिकों ने गंगा नदी में करीब 16 जगहों पर गंगाजल का सैंपल लिया था। यह सैंपल ऐसी जगहों पर लिए गए थे जहां पर गंगा के पानी में थोड़ा ठहराव यानि एक जगह पर रुका हुआ था। साथ ही उस दौरान लिया गया था जब गंगा नदी में लाशों को बहाया जा रहा था।  वैज्ञानिकों ने एक महीने का वक्त लगाकर इसकी बारीकी से जांच की और परिणाम सुखद रहा।

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *