कांग्रेस के पी.एस.सी. घोटाले को लेकर भाजपा जाएगी युवाओं के बीच

शेयर करें

दुर्ग // 26 सितंबर मंगलवार को जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी युवाओं के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं का चयन करने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी शासकीय एजेंसी छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा सारे नियमों को ताक में रखते हुए कांग्रेस नेताओं एवं पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के बेटे और अन्य रिश्तेदारों का पक्षपातपूर्ण चयन किया गया है। इस चयन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के योग्य, होनहार और मेधावी युवाओं के साथ बहुत बड़ा छल किया गया है।

जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर और सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पीएससी भर्ती में भ्रष्टाचार कर युवाओं को छलने के विरोध एवं सीबीआई जांच की मांग को लेकर 26 सितंबर मंगलवार को दुर्ग के सबसे बड़े महाविद्यालय वी वाय तामस्कर स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय (शासकीय साइंस कॉलेज दुर्ग) में सवेरे 10:30 बजे से युवा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए पीएससी घोटाले से युवाओं को अवगत कराते हुए भूपेश बघेल की पोल खोली जाएगी।

इस अवसर पर दुर्ग शहर के युवाओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में साइंस कॉलेज के सामने एकत्र होकर भूपेश बघेल सरकार द्वारा किए गए पीएससी घोटाले के भ्रष्टाचार के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त करें।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply