वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत 32 विकास कार्यों हेतु 1 करोड़ 97 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 32 निर्माण कार्याे के लिए 1 करोड़ 97 लाख 35 हजार 327 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। 

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर के अंतर्गत वार्ड क्र. 01 खम्हरिया भाठा अम्डेकर चौक के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 4 लाख 99 हजार 238 रूपए एवं वार्ड क्र. 04 नेहरू नगर पूर्व में स्टेट बैंक के सामने सार्वजनिक पेवर ब्लॉक, ट्यूबलर इलेक्ट्रिक पोल व रेलिंग लगाने हेतु 9 लाख 96 हजार 974 रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 07 दुर्गा नगर पश्चिम में सार्वजनिक दशहरा उद्यान में मंच निर्माण, पेवर ब्लॉक व फेसिंग कार्य हेतु 9 लाख 99 हजार 456 रूपए, वार्ड क्र. 08 न्यू कृष्णा नगर में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रूपए, वार्ड क्र. 11 फरीद नगर में सार्वजनिक ओपन जिम निर्माण हेतु 4 लाख 98 हजार 432 रूपए, फरीद नगर कोहका में जागृति भवन लिमहा तालाब के पास सार्वजनिक भवन निर्माण हेतु 4 लाख 99 हजार 238 रूपए एवं मुरूम खदान शिव मंदिर के पास सार्वजनिक डोम शेड निर्माण हेतु 9 लाख 99 हजार 962 रूपए, वार्ड क्र. 13 पुरानी बस्ती कोहका के कृष्णा ग्रेड सिटी में सार्वजनिक शेड निर्माण कार्य, पेवर ब्लॉक चेनलिंग फेसिंग व लाईट गार्डन में फौवारा निर्माण हेतु 7 लाख 99 हजार 664 रूपए, वार्ड क्र. 15 अम्बेडकर नगर में

सार्वजनिक बाल उद्यान के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 4 लाख 99 हजार 818 रूपए, सार्वजनिक छत्तयुक्त मंच निर्माण कार्य हेतु 4 लाख 99 हजार 714 रूपए एवं शास. स्कूल के पास सार्वजनिक प्रसाधन कक्ष निर्माण कार्य हेतु 3 लाख 99 हजार 486 रूपए, वार्ड क्र. 16 रावण भाठा के पास दुर्गा मंदिर के पास छत्तयुक्त मंच निर्माण कार्य हेतु 3 लाख 99 हजार 365 रूपए, वार्ड क्र. 20 वैशालीनगर में स्थित सार्वजनिक लोकांगन मैदान में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु 9 लाख 98 हजार 851 रूपए एवं शासकीय प्रा. स्वा. केन्द्र में अहाता निर्माण कार्य हेतु 5 लाख 49 हजार 386 रूपए, वार्ड क्र. 20 वैशालीनगर में पानी टंकी के पास सार्वजनिक अटल उद्यान निर्माण कार्य हेतु 2 लाख 99 हजार 934 रूपए एवं वार्ड क्र. 15 अम्बेडकर नगर में सार्वजनिक विद्या बाल उद्यान निर्माण कार्य हेतु 4 लाख 99 हजार 583 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है l

इसी प्रकार वैशाली नगर वार्ड क्र. 17 नेहरू भवन के चिंगरी पारा में सार्वजनिक मंच निर्माण हेतु 4 लाख रुपए, सतनाम भवन पांच रास्ता के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन संधारण हेतु 2 लाख 98 हजार 713 रुपए एवं कमला मेडिकल के सामने पुष्प उद्यान के सौंदर्यीकरण हेतु 3 लाख 99 हजार 203 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 24 फौजी नगर में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 4 लाख 99 हजार 818 रूपए, वार्ड क्र. 25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड के सूर्यकुण्ड सरोवर में सार्वजनिक डोम शेड निर्माण हेतु 9 लाख 99 हजार 788 रूपए, वार्ड क्र. 25 में सार्वजनिक सामुदायिक भवन के पास प्रसाधन कक्ष निर्माण हेतु 1 लाख 99 हजार 758 रूपए, वार्ड क्र. 25 जवाहर नगर में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 4 लाख 99 हजार 818 रूपए,

वार्ड क्र. 25 दीप नगर में सार्वजनिक भवन निर्माण हेतु 4 लाख 99 हजार 818 रूपए, वार्ड क्र. 26 रामनगर कब्रिस्तान के पास सार्वजनिक डोम शेड निर्माण हेतु 9 लाख 99 हजार 962 रूपए, वार्ड क्र. 30 प्रगतिनगर केम्प 01 हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक डोम शेड हेतु 9 लाख 99 हजार 905 रूपए, एवं रामजानकी मंदिर के पास सार्वजनिक सियान सदन निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रूपए, वार्ड क्र. 35 शारदा पारा मनोकामना हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक डोम शेड निर्माण हेतु 9 लाख 99 हजार 905 रूपए, वार्ड क्र. 36 श्याम नगर तेलमू मोहल्ला में चिन्ना राव के घर के पीछे सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपए, कृपाल नगर के लोधी भवन के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 4 लाख 99 हजार 818 रूपए, कैलाश नगर इंडोर स्टेडियम के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 4 लाख 99 हजार 818 रूपए, कुरूद में श्री स्वामी समर्थ उपासना मंडल के पास सार्वजनिक सांस्कृतिक भवन व गार्डन निर्माण कार्य हेतु 9 लाख 97 हजार 908 रूपए के निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply