कलेक्टर ने कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर रोजगार दिलाने का दिया आश्वासन

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहंुचें लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 137 आवेदन प्राप्त हुए

कुम्हारी निवासी ने कम्प्यूटर कोर्स की पढ़ाई हेतु सहयोग राशि के लिए आवेदन दिया। आवेदन देते हुए बताया कि वह पैरो से दिव्यांग हैं, उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। पैसों के अभाव के कारण वह आगे की पढ़ाई कम्प्यूटर कोर्स करने में असमर्थ है। उन्होंने बताया कि पिताजी को पैरालिसिस होने के कारण घर में किसी भी प्रकार का आय का स्त्रोत नही होने के कारण आगे की पढ़ाई नही कर पा रही है। इस हेतु कलेक्टर से कम्यूटर कोर्स करने के लिए सहयोग राशि की मांग की। इस पर कलेक्टर ने रोजगार कार्यालय अधिकारी से चर्चा कर कम्प्यूटर कोर्स उपरांत कम्प्यूटर ऑपरेटर की पद पर रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया। 

सरपंच द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत विभिन्न कार्य की स्वीकृति के लिए आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने धमधा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाठाकोकड़ी के आश्रित ग्राम मुड़पार में शासकीय प्राथमिक शाला भवन के मरम्मत कार्य को स्वीकृत कराने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  

ग्राम कचांदूर निवासियों ने सड़क निर्माण और रोड़ पर लाईट लगाने के लिए आवेदन दिया। कचंादूर का रास्ता बहुत जर्जर हालत में है यहां जगह-जगह सड़क पर गड्ढ़े ही गड्ढ़े हैं। रोड़ पर लाईट नही होने के कारण रात के अंधेरे में ये गड्ढ़े दिखाई नही देते हैं। उन्होंने बताया कि 2-3 साल पहले गड्ढे में गिट्टी और सीमेंट ढाला गया था, किंतु दो-चार दिनांे बाद फिर से गड्ढे़ हो गए। इस पर कलेक्टर ने ईई पीडब्ल्यूडी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। 

जवाहर नगर भिलाई निवासियों ने लाउडस्पीकर बंद कराने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि जवाहर नगर भिलाई मंे सुबह शाम रोज लाउडस्पीकर बजाने से निवासियों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाउडस्पीकर बजाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। निवासियों द्वारा समझाईश दिए जाने पर भी आवाज कम नही किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को कार्यवाही करने को कहा।  

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply