जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उमडा जन सैलाब

शेयर करें

अहिवारा // अहिवारा विधानसभा के मुरमुंदा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमित जोगी का हुआ आगमन। दिन रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े वी डीजे के साथ नगर अहिवारा भ्रमण करके अलग-अलग जगह में जोरदार किया गया स्वागत साथ ही छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममता में मिनी माताजी के मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण। भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ महतारी वह छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के संस्थापक प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की तैल चित्र पर माल्यार्पण और पूजा चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के प्रदेश भर से आए पदाधिकारी एवं अहिवारा विधानसभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की मौजूदगी रही जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य जहीर खान , पार्टी के उपाध्यक्ष फिरोज खान , श्रीमती रिति देशलहरा , अजीत जोगी युवा मोर्चा के दुर्ग संभाग अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय , युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू , दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष ऋषि टंडन, दुर्ग जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र बंजारे ,छात्र संघ के अध्यक्ष दुर्ग जिला संजय गुरुपंच, उमेश निर्मलकर, विकास मिश्रा, अमन नारंग उपस्थित रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए अमीत जोगी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती मे भय,भ्रष्टाचार लूट बर्दाश्त नहीं सहेंगे। भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को उखाड़ फेंक देंगे और छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनायेंगे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की सरकार बनाने की हम सब संकल्प लेते हैं इस अवसर पर दस संकल्प लिए । इस अवसर पर गुरू गोसाईं मनहण दास प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने सतनामी समाज को हमेशा ठगने का काम किया है रोज अन्याय अत्याचार हो रहा है जैतखाम को जलाया उखाड़ा जा रहा है इसे अनुसूचित जाति समाज में कांग्रेस सरकार से नाराजगी है । समाज से अपील की इस बार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी की सरकार बनाने की।

सभा के सम्बोधित करते हुए कोर कमेटी के सदस्य श्री जहीर खान जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कमर कस लें इसी लबरा सरकार को हटाने की ।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी की सरकार बनाने की।प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा के प्रदीप साहू ने भी कहा कि छत्तीसगढ़ के हर मतदाता अब जाग गये है जो सरकार यहां की जल जंगल जमीन खनिज सम्पदा को बहारी हाथों में बेचा जा रहा है। इसलिए अहिवारा के मतदाताओं इस बार जोगी जी की सरकार बनाने की अपील की है।

मंच संचालन ऋषि टंडन ने की आभार प्रदर्शन ईश्वर उपाध्याय जी ने की सभी क्षेत्रवासियों सहित पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया और अहिवारा वि सभा के लोगों से अहिवारा सीट जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी को जीताने की अपील की।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply