‘लैंगिक समानता और सभी महिलाओं एवं लड़कियों को सशक्त बनाने’ के प्रति भारत के सामूहिक और अटूट समर्पण को अब जी20 नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन 2023 में एक मजबूत स्थान मिल गया है

शेयर करें

दिल्ली // भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत जी20 ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमृतकाल के विजन से प्रेरणा ली है, जहां अर्थव्यवस्था और समाज के सभी क्षेत्रों में नारी शक्ति (महिलाओं की शक्ति) का जश्न मनाया जाता है। इस विजन के आधार पर, भारत की अध्यक्षता में जी20 ने पहली बार अपना ध्यान महिला विकास से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर स्थानांतरित कर दिया है।

लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि में, जी20 नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन 2023 (घोषणा 2023) में अध्यक्ष के वक्तव्य को शामिल किया गया है, जिसे 2-4 अगस्त 2023 के दौरान गांधीनगर में हुए महिला सशक्तिकरण के लिए जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (जी20 मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस फॉर वुमेन इम्पावरमेंट) में अपनाया गया था।

जी20 नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन 2023 ‘आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ाना’, ‘लैंगिक डिजिटल विभाजन को पाटना’, ‘लैंगिक समावेशी जलवायु कदमों को आगे बढ़ाना’ और ‘महिलाओं की खाद्य सुरक्षा, पोषण एवं कल्याण को सुरक्षित करना’ पर जोर देती है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जी20 के लीडर्स जी20 महिला मंत्रिस्तरीय का समर्थन करने के लिए ‘महिला सशक्तिकरण पर एक कार्य समूह’ के गठन पर सहमत हुए, जिसकी ब्राजील की जी20 की अध्यक्षता के दौरान पहली बैठक आयोजित होगी। जी20 नेताओं की यह प्रतिबद्धता वास्तव में भारत के माननीय प्रधानमंत्री के लैंगिक अनुरूपता और लैंगिक समानता के लिए निरंतर समर्थन का प्रतिबिंब है, जिससे जी20 देशों को यह उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली है।

‘लैंगिक समानता और सभी महिलाओं एवं लड़कियों को सशक्त बनाने’ के लिए भारत की सामूहिक तथा अटल प्रतिबद्धता को अब जी20 नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन 2023 में एक अहम स्थान मिल चुका है। ऐसा भारत की अध्यक्षता के दौरान, डब्ल्यू20 सहभागिता समूह, एम्पावर पहल और महिला सशक्तिकरण पर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एमसीडब्ल्यूई) के माध्यम से, जी20 के लीडर्स, जी20 देशों और अतिथि देशों यानी अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, कोरिया गणराज्य, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किए, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, बांग्लादेश, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, सिंगापुर, स्पेन, ओमान और यूएई से आए प्रतिनिधिमंडलों, वक्ताओं और प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी एवं उनके समर्थन के बिना संभव नहीं होता।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संबंधित कार्यक्रमों के तहत सफल परिणामों के लिए वुमेन 20 और जी20 एम्पावर के सभी सदस्यों को बधाई देता है, जो उनकी विज्ञप्तियों में विधिवत परिलक्षित हुआ और जिन्हें बदले में ‘जी20 नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन 2023’ में जगह मिली है। महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, भारत की जी20 अध्यक्षता दुनिया भर में महिला सशक्तिकरण की प्रगति के लिए एक पथप्रदर्शक बन गई है, जिसमें छह व्यक्तिगत उपस्थिति वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और 86 वर्चुअल अंतरराष्ट्रीय बैठकें लैंगिक समानता से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित थीं। इनमें क्रमशः डॉ. संगीता रेड्डी (ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर- अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप) और डॉ. संध्या पुरेचा (संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता) की अध्यक्षता में हुई जी20 एम्पावर और डब्ल्यू20 की बैठकें शामिल हैं। एमडब्ल्यूसीडी उन राज्य सरकारों, केंद्रीय मंत्रालयों, निफ्ट, ज्ञान भागीदारों विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र महिला, फिक्की, सीआईआई और अन्य लोगों के प्रयासों की सराहना करता है, जिन्होंने महिला नेतृत्व वाले विकास की विषय वस्तु पर और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं प्रदर्शनियों के आयोजन में मंत्रालय के साथ भागीदारी की।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय व्यक्तिगत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रदर्शनियों और पैनल चर्चाओं के माध्यम से अपने उत्पाद, कौशल के प्रदर्शन तथा सेवाएं देने वाले स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, अपरंपरागत क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं और महिला उद्यमियों की अपना बहुमूल्य समय देने एवं उनके प्रयासों के लिए सराहना करता है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और जी20 को जनता की अध्यक्षता, जन भागीदारी या नागरिकों की इच्छा के तहत भारत की जी20 की अध्यक्षता अब एक कसौटी बन गई है। एमडब्ल्यूसीडी 3,00,000 से अधिक नागरिकों की उत्साही भागीदारी की सराहना करता है, जो वॉकाथन से लेकर फ्लैश मॉब तक जनभागीदारी कार्यक्रमों के माध्यम से जुड़े हुए थे। कार्यक्रमों में महिला नेतृत्व वाले विकास को प्रदर्शित किया गया और विभिन्न राज्यों के महिला समुदाय के प्रमुखों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, एसएमई, कॉरपोरेट्स तथा व्यावसायिक संस्थाओं ने भारत की जी20 की अध्यक्षता को वास्तव में लोगों का कार्यक्रम बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply