सीसीएम में एक और बड़ी उपलब्धि

शेयर करें

दुर्ग // एक 27 वर्षीय मरीज़ को दाहिनी जाँघ पर 3 महीनों से सूज़न थी जिसका आकार 18×16 सेंटीमीटर था। इस बड़ी सूज़न के कारण मरीज़ का चलना फिरना भी मुश्किल हो रहा था और दोनों पैरों की तुलना करने पर दाहिने पैर की विकृति स्पष्ट दिखाई देती थी। मरीज़ चंदूलाल चंद्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध अस्पताल के सर्जरी विभाग के वाह्य रोगी विभाग में परामर्श के लिए पहुँचा। सर्जरी विशेषज्ञों ने उसे सोनोग्राफी करावने की सलाह दी। सोनोग्राफी में दाहिनी जाँघ पर एक बड़ा ट्यूमर देखा गया फिर जिसका एमआरआई की जाँच करवाने को कहा गया जिससे ट्यूमर में फैलाव और आकार की विस्तृत जानकारी ली जा सके।

ज़रूरी जाँचों की रिपोर्ट आने और फिटनेस के बाद 29 अगस्त को शल्य क्रिया की गई। 3 किलो वज़न के इस बड़े ट्यूमूर को 3 घंटों की बड़ी जटिल सर्जरी के बाद पूरा निकाल दिया गया और ये भी उल्लेखनीय है मरीज़ इस बड़े ऑपरेशन के बाद भी तीसरे दिन डिस्चार्ज होकर घर चला गया।

इस ऑपरेशन में सर्जरी विभाग के डॉ नवील शर्मा, डॉ वाय के शर्मा एवं डॉ प्रज्ञा भाग लिया। वर्तमान में उपरोक्त मरीज़ स्वस्थ्य लाभ कर रहा है एवं उसके परिजन इस निःशुल्क चिकित्सा से  बेहद ख़ुश एवं संतुष्ट हैं। चंदूलाल चंद्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सर्जरी, हड्डी रोग, स्त्री रोग, नेत्र विभाग व कान नाक गला विभागो में नियमित ऑपरेशन किए जा रहे हैं व अंचल के रोगियों को निःशुल्क व उच्च स्तरीय शल्य चिकित्सा का लाभ मिल रहा रहा है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply