जिले का पहला तारामंडल का निर्माण हो रहा है भिलाई में, शीघ्र ही होगा प्रारंभ

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत खुर्सीपार आईटीआई कैंपस में 500 महिलाओं को रोजगार देने के लिए गारमेंट फैक्ट्री निर्माण पर तेज गति से काम किया जा रहा है। आज कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, निगम आयुक्त रोहित व्यास एवं आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण में कार्य को शीघ्रता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। लगभग 3300 स्क्वायर फिट में गारमेंट फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है।

जिसमें शौचालय की व्यवस्था तथा किड्स जोन भी होगा। वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। महिलाओं को गारमेंट फैक्ट्री के संचालन के लिए 45 दिवस की ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ट्रेनिंग के पश्चात ही प्राइमरी शेड से मेन शेड में महिलाओं को कार्य हेतु भेजा जाएगा। गारमेंट फैक्ट्री को सुरक्षित रखने के लिए चारों ओर से बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाएगा। गारमेंट फैक्ट्री में कपड़े के लिए मशीन स्थापित किए जाएंगे तथा इसके संचालन के लिए भी निगम के द्वारा व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर श्री मीणा ने सभी कार्य को साथ में करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं,

उन्होंने गारमेंट फैक्ट्री के पास महिलाओं के सुविधाओं के लिए कैंटीन प्रारंभ करने कहा है। इसके अलावा खुर्सीपार जोन क्षेत्र में मंगल भवन में बीपीओ के कार्यों का जायजा कलेक्टर ने लिया गया। कार्य की प्रगति देखी गई तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। गौरतलब है कि युवाओं को रोजगार देने के लिए बीपीओ खोला जा रहा है।

नगर के समीप उद्यान में तारामंडल का निर्माण किया जा रहा है जहां लोग चांद, सूरज, तारे, अकाश एवं खगोलीय घटनाओं को इसके जरिए देख सकेंगे। जिले का यह पहला तारामंडल भिलाई में होगा। कलेक्टर ने कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उद्यान में तारामंडल के समीप आकर्षक लैंडस्कैपिंग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है, ताकि यहां आने वाले लोगों को उद्यान सुंदर प्रतीत हो सके।

निरीक्षण के दौरान जोन अपर आयुक्त अशोक दिवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, पूजा पिल्ले, अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा एवं आर एस राजपूत, उप अभियंता चंद्रकांत साहू एवं कृष्णा जंघेल आदि मौके पर मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply