महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाओ ने रायपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में आयोजित रायपुर में गंगाजल की कसम ना खाने का बयान देने वाले कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के बयान के विरोध में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में दुर्ग जिले से सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के नेतृत्व में दुर्ग जिले से रवाना हुए हैं इसमें प्रमुख रूप से जिला महामंत्री गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत रहे l

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में घोषित प्रदेश में शराबबंदी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण के द्वारा गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी की बात की गई थी जिसे कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के द्वारा बयान देकर कहा कि ऐसा किसी भी प्रकार की कसम हमने नहीं खाई है जिसके विरोध स्वरूप प्रदेश नेतृत्व के द्वारा विरोध धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में दुर्ग जिले से महिलाओं ने प्रतिनिधित्व किया प्रदेश के समस्त मात्र शक्तियों से आह्वान करती हो कि ऐसे वादाखिलाफी और झूठ बोलने वाली सरकार को जड़ से आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव में उखाड़ फेंके l

आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने वालों में नीतू श्रीवास्तव रेखा यादव कोषाध्यक्ष मंजू पांडेय मंत्री बिंदु सिंह भुवाल मंडल अध्यक्ष झरना वर्मा शीतल जांगिड़ ममता देवांगन साधना चौधरी योगिता शर्मा लता ठाकुर हेमलता साहू श्वेता मानिकपुरी सीमा मिश्रा धनेश्वरी देशमुख शालिनी दिल्ली वार शांति सेना प्रिया ठाकरे संतोषी साहू ज्योति यादव आदित्य खरिया विमला कामरे सहित बड़ी संख्या में मंडल मोर्चा के पदाधिकारिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply