मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की दूरभाष निदेशिका का विमोचन

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रकाशित वर्ष 2023 की दूरभाष निदेशिका का विमोचन किया। 

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस दूरभाष निदेशिका में सम्पूर्ण प्रदेश के पत्रकारों सहित विभिन्न शासकीय विभागों व कार्यालयों तथा अन्य आवश्यक दूरभाष क्रमांक संकलित किये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में उनके नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार कल्याण तथा पत्रकारों के हित में लागू विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार जताते हुए उन्हें कलश भेंट किया। मुख्यमंत्री ने दूरभाष निदेशिका के प्रकाशन पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ को बधाई दी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ,उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष रायपुर राम साहू, जिलाध्यक्ष दुर्ग राफेल थॉमस सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply