सावन के प्रथम सोमवार को श्री पाण्डेय ने बाबा को किया जलाभिषेक

शेयर करें

भिलाई // सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में बाबा प्रेम कांवरिया संघ की कांवर यात्रा सुल्तानगंज से प्रारंभ हुई। उत्तरवाहिनी गंगा नदी में स्नान पश्चात पूजा-अर्चना कर कांवर में जल लेकर लगभग 120 किमी की पदयात्रा आज से प्रारंभ हुई। इस दौरान श्री पाण्डेय ने बताया कि बाबा के जलाभिषेक के लिए सभी उत्साह से परिपूर्ण हैं।

श्री पाण्डेय ने बताया कि सावन के पावन माह में कांवर में लिये जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक करना सौभाग्य की बात है। भिलाईवासियों की शुभकामनाएं साथ लेकर हम सभी यहां बाबा से उनकी खुशहाली औऱ समृद्धि की कामना लेकर आये हैं। उत्साह के साथ कांवरिया बोल बम का जयकारा लगाते बाबा धाम प्रस्थान कर रहे हैं। पूरा कांवरिया पथ केसरियामय में हो गया है, कांवरियों के बोल बम की गूंज से गंगाधाम शिवमय हो चुका है। बाबा प्रेम कांवरिया संघ में रमेश माने, अजय पाठक, विष्णु पाठक, मनीष पाण्डेय, विनोद सिंह, दिलीप केशरवानी, विनोद शंकर द्विवेदी, अनूप तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, सुधांशु सिंह, गोल्डी सोनी, रिंकू साहू, अशोक यादव, वीरेंद्र जैन, विष्णु मिश्रा, शोभित राव, रोहित तिवारी, अशोक यादव, मुकेश सिंह आदि शामिल हैं।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply