मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के  विवाह की चिंता हुई दूर: मंत्री श्री भगत

शेयर करें

रायपुर // खाद्य और संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत गरियाबंद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के विवाह की चिंता दूर हुई है। श्री भगत ने नवविवाहित दंपत्तियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्गो के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। किसान, मजदूर, युवा, बुजुर्ग सहित सभी वर्ग विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने गरीब परिवारों की चिंता करते हुए उनके बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत राशि को 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रूपये किया। इससे विवाह के समय होने वाले खर्च और जरूरी तैयारियों की चिंता दूर हो गई। जिससे कमजोर एवं गरीब परिवारों के बेटियों के विवाह में होने वाले खर्च की भी बचत हो रही है। जिले में आयोजित सामूहिक कन्या कार्यक्रम में 43 बेटियों के हाथ पीले हुए। सभी जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कार्यक्रम जिला मुख्यालय के इन्डोर स्टेडियम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मंत्री श्री भगत सहित राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने बेटियों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। मंत्री श्री भगत ने इस दौरान जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए 3 एम्बुलेंस प्रदान करने की घोषणा की। 

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम, जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर श्रीमती पुष्पा साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे, सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू, तेलघानी बोर्ड के सदस्य शैलेन्द्र साहू, वरिष्ठ समाज सेवी भाव सिंह साहू, जनक ध्रुव, कलेक्टर आकाश छिकारा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले, वनमण्डलाधिकारी मणिवासगन एस, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, एडीएम अविनाश भोई, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पाण्डेय तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply